Move to Jagran APP

ओडिशा में भारी बारिश ने मचायी तबाही, नवरंगपुर जिले में ढह गए 238 घर; एक की मौत

Odisha Weather Update ओडिशा में भारी बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। नवरंगपुर जिले में हुई भारी वर्षा के कारण जिले में 2 दिनों के भीतर 238 लोगों के घर गिर जाने एवं दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

By Babita KashyapEdited By: Published: Tue, 09 Aug 2022 02:47 PM (IST)Updated: Tue, 09 Aug 2022 02:47 PM (IST)
ओडिशा में भारी बारिश ने मचायी तबाही, नवरंगपुर जिले में ढह गए 238 घर; एक की मौत
Odisha Weather Update: ओडिशा में वर्षा ने पूरे प्रदेश को अस्त-व्यस्त कर दिया है।

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। कम दबाव के प्रभाव से पूरे प्रदेश में वर्षा ने पूरे प्रदेश को अस्त-व्यस्त कर दिया है। राजधानी से लेकर सुदूर इलाके तक हर जगह वर्षा के कारण आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

loksabha election banner

वहीं नवरंगपुर जिले में हुई भारी वर्षा के कारण जिले में 2 दिनों के भीतर 238 लोगों के घर गिर जाने एवं दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

मंगलवार को यह जानकारी खुद नवरंगपुर के अतिरिक्त जिलाधिकारी भास्कर रोइत ने दी है। मृतक कोसागुमुडा प्रखंड क्षेत्र का रहने वाला है। इसी तरह 5 जगह पर कच्ची सड़कें पानी के बहाव में बह गई हैं।

छोटी नदियां एवं नहरें उफान पर

इस जिले के 10 प्रखंडों में से सबसे अधिक वर्षा डाबुगांव प्रखंड में 225 मिमी, पापड़हांडी में 190 मिमी और कोसागुमुडा प्रखंड में 145 मिमी हुई है। इन्हीं तीन प्रखंड में सबसे ज्यादा मकान ढहने की सूचना मिली है। नवरंगपुर में 104 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

पिछले 24 घंटों में जिले में औसतन 101.55 मिमी वर्षा हुई है। जिले के इंद्रावती, तुरी और भास्केल नदियों सहित जिले की सभी छोटी नदियां एवं नहरें उफान पर हैं।

कोसागुमुडा प्रखंड के विभिन्न गांवों में पानी भरने की खबर है। उकियापाली, बिंजुली, के.सेमेला, चिरमा, सानआमदा और बामुनी आदि 6 पंचायतों के लगभग 17 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। यहां इंद्रावती और भास्केल दोनों नदियों के संगम पर पानी की बढ़ने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है।

लोगों में दहशत का माहौल

लगातार हो रही वर्षा से नदी के किनारे रहने वाले लोगों के मन में दहशत का माहौल है। अगर इसी तरह वर्षा जारी रही तो निश्चित तौर पर यह बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। वहीं जिला प्रशासन ने बाढ़ से निपटने के लिए इन प्रखंडों के बीडीओ को अलर्ट कर दिया है।

सभी को खाने-पीने की चीजों और जरूरी चीजों का स्टॉक करने के निर्देश दे दिए गए हैं। जरूरत के हिसाब से स्थानांतरित करने के भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अतिरिक्त जिलाधिकारी ने कहा है कि दमकल विभाग को बचाव कार्य के लिए एलर्ट कर दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.