Move to Jagran APP

भुवनेश्वर में सरकारी कमरे में चल रहा था बंदूक कारखाना, सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार

Gun factory. ओ़डिशा के भुवनेश्वर में सरकारी कमरे में बंदूक कारखाना चलाने के आरोप में एक सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार किया गया है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 04:55 PM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 04:55 PM (IST)
भुवनेश्वर में सरकारी कमरे में चल रहा था बंदूक कारखाना, सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार
भुवनेश्वर में सरकारी कमरे में चल रहा था बंदूक कारखाना, सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार
भुवनेश्वर, जेेएनएन। राजधानी भुवनेश्वर में मौजूद एक सरकारी कमरे में बंदूक कारखाना होने की बात पता चली है। ओडिशा कृषि व तकनीकी विश्वविद्यालय के एक कर्मचारी के सरकारी आवास में यह बंदूक कारखाना चल रहा था। कर्मचारी का नाम नृसिंह नायक है और उसका घर सर्क अंतरा इलाके में है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया।

नृसिंह के पास से पुलिस ने तीन अर्द्धनिर्मित बंदूक जब्त की हैं। इसके साथ ही गोली तथा भारी मात्रा में बारूद व बंदूक तैयार करने के लिए जरूरी सामान को पुलिस ने जब्त किया है।

loksabha election banner

नृसिंह के सरकारी कमरे के अंदर से रविवार को धमाके की आवाज सुनाई दी थी। उसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापामारी कर सामग्री जब्त कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.