Move to Jagran APP

गजपति महाराज ने किया अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण व संपर्क अभियान का शुभारंभ

अयोध्या में श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए पुरी के गजपति महाराज दिव्य सिंहदेव महाराज ने किया निधि समर्पण व संपर्क अभियान का शुभारंभ। गजपति महाराज ने कहा कि श्रीराम मंदिर का निर्माण का काम शीघ्र प्रारंभ हो और शीघ्र समाप्त हो।

By Babita KashyapEdited By: Published: Sat, 16 Jan 2021 10:23 AM (IST)Updated: Sat, 16 Jan 2021 10:23 AM (IST)
गजपति महाराज ने किया अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण व संपर्क अभियान का शुभारंभ
राजधानी भुवनेश्वर निधि समर्पण अभियान का शुभारंभ करते गजपति महाराज।

 भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए पुरी के गजपति महाराज दिव्य सिंहदेव महाराज ने निधि समर्पण व संपर्क अभियान का शुभारंभ किया है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण समिति ओडिशा के अध्यक्ष प्रोफेसर प्रफुल्ल मिश्रा, उपाध्यक्ष मनसुखलाल सेठिया, सचिव गोपाल प्रसाद महापात्र तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (पूर्व) के प्रांत संघचालक समीर महांती भुवनेश्वर के शहीद नगर स्थित गजपति महाराज के आवास पर पहुंचे। इस अवसर पर गणपति महाराज व महारानी ने उनका स्वागत किया। समिति की ओर से गजपति महाराज को निधि समर्पण की रसीद श्रीराम मंदिर की फोटो श्रीराम मंदिर से संबंधित संबंधित तथ्य प्रदान किए गए।

prime article banner

  इस अवसर पर गजपति महाराज ने निधि समर्पण करते हुए कहा कि श्रीराम मंदिर का निर्माण का काम शीघ्र प्रारंभ हो और शीघ्र समाप्त हो। उन्होंने कहा कि सभी को इस मंदिर निर्माण के कार्य में सहयोग देना चाहिए। इसके बाद समिति के कार्यकर्ताओं ने राजभवन जाकर राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल से भेंट कर उन्हें इस बारे में अवगत कराया। राज्यपाल ने भी इस कार्य के लिए निधि समर्पण किया। समिति के पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा, ओडिया समाचार पत्र संवाद के संपादक तथा विधायक सौम्य रंजन पटनायक तथा भुवनेश्वर से सांसद अपराजिता षड़ंगी से मिले।

  इन लोगों ने भी मंदिर निर्माण हेतु समर्पण राशि प्रदान की। इसके साथ साथ भुवनेश्वर राज्य के अनेक गणमान्य लोगों ने आज समर्पण राशि मंदिर निर्माण हेतु प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि यह अभियान पूरे देश में आज से शुरु हुआ है तथा यह 27 फरवरी तक चलेगा। पूर्व ओडिशा में यह अभियान 15 से 30 जनवरी तथा पश्चिम ओडिशा में यह अभियान 25 जनवरी से प्रारंभ होकर 10 फरवरी तक चलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.