धर्मेंद्र प्रधान ने की लोकसभा व विधानसभा उम्मीदवारों के साथ बैठक
dharmendra pradhan. आम चुनाव 2019 के एक्जिट पोल के बाद से राज्य भाजपा में उत्साह का माहौल है।
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : आम चुनाव 2019 में आए एक्जिट पोल के बाद से राज्य भाजपा में उत्साह का माहौल है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम के साथ पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं के साथ सोमवार को राजधानी भुवनेश्वर में राज्य स्तरीय बैठक की। बैठक में सभी 21 लोकसभा सीट व 147 विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार, 36 जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष समेत अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता शामिल हुए।
बैठक में चुनाव परिणाम घोषित होने से पहले पार्टी की तरफ से विभिन्न रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। एक्जिट पोल पर केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने कहा है कि ओडिशा में भाजपा 15 से 18 लोकसभा सीट जीत रही है। विधानसभा में भी पार्टी को अच्छी सफलता मिलेगी। ओराम ने कहा कि इस बार राज्य में भाजपा सरकार बनने जा रही है। 70 से अधिक विधानसभा सीट भाजपा जीतेगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ओडिशा में मोदी मैजिक ने काम किया है। वहीं बीजद प्रवक्ता समीर दास ने दावा किया है कि ओडिशा में पांचवी बार नवीन पटनायक मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।
इससे पहले भी एक्जिट पोल भूल साबित हुए हैं। लगातार 5वीं बार मुख्यमंत्री बनकर नवीन पटनायक इतिहास रचेंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने एक्जिट पोल की सत्यता पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि इससे पहले भी एक्जिट पोल भूल साबित हुए हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप