Move to Jagran APP

ओडिशा में पांचवी बार नवीन सरकार, लोस में भाजपा भारी

ओडिशा में विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल बीजू जनता दल (बीजद) के पक्ष में जाता दिख रहा है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 May 2019 09:52 PM (IST)Updated: Tue, 21 May 2019 06:37 AM (IST)
ओडिशा में पांचवी बार नवीन सरकार, लोस में भाजपा भारी
ओडिशा में पांचवी बार नवीन सरकार, लोस में भाजपा भारी

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : ओडिशा में विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल बीजू जनता दल (बीजद) के पक्ष में जाता दिख रहा है। कई न्यूज चैनल के एग्जिट पोल के मुताबिक, ओडिशा में पांचवीं बार पूर्ण बहुमत की बीजू जनता दल की सरकार बन रही है। लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल भले ही नवीन पटनायक के लिए अच्छी खबर न लेकर आए हों, लेकिन विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल बीजद के पक्ष में जाता दिख रहा है। एग्जिट पोल के मुताबिक, ओडिशा में पांचवीं बार पूर्ण बहुमत की बीजद सरकार बन रही है। हालांकि 2014 की तुलना में उसे कुछ सीटों का नुकसान होता दिख रहा है।

loksabha election banner

एमबीसी-व्हीवफरस सर्वे के मुताबिक पूरे देश में भाजपा की लहर होने के बावजूद ओडिशा में वह लहर नहीं दिख रही है। सर्वे के मुताबिक ओडिशा में 21 लोकसभा सीट में से बीजू जनता दल को 15 से 17 सीट मिल रही है जबकि भाजपा को तीन से पांच सीट एवं कांग्रेस को एक से तीन सीट मिल रही है। इसी तरह से विधानसभा क्षेत्र में बीजद को 100 से 110 सीट, भाजपा को 25 से 30 सीट, कांग्रेस को 10-15 सीट एवं अन्य के खाते में 2-7 सीट जा सकती है।

हालांकि अन्य एक निजी चैनल के एग्जिट पोल में ओडिशा विधानसभा की 146 सीटों में से बीजद को 89-105, भाजपा को 29-43, कांग्रेस को 8-12 और अन्य को 0-3 सीटें मिलने का अनुमान है। वोट शेयर की बात करें तो बीजद को 44 फीसद, भाजपा को 35 फीसद, कांग्रेस को 16 फीसद और अन्य को 5 फीसद वोट मिल सकते हैं। इस सर्वे में लोकसभा चुनाव में बीजद को खासा नुकसान होता दिख रहा है। राज्य में भाजपा की सुनामी आती दिख रही है। भाजपा 15-19 सीटें जीतती नजर आ रही है। जबकि बीजद 2-6 सीटों पर सिमटती हुई दिख रही है। कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने का अनुमान है।

उल्लेखनीय है कि 2014 के चुनाव में बीजद ने राज्य में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल की थी। बीजद ने राज्य की 21 लोकसभा सीटों में से 20 पर जीत दर्ज की थी, जबकि विधानसभा की 147 सीटों में से 117 सीटें जीतने में कामयाब हुई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.