Move to Jagran APP

Odisha: नहीं रहे पूर्व सांसद गोपीनाथ गजपति नारायण देव

पूर्व लोकसभा सांसद तथा पार्लाखेमुंडी के महाराज गोपीनाथ गजपति नारायण देव का आज सुबह भुवनेश्वर में निधन हो गया उनके निधन पर सीएम नवीन पटनायक ने गहरा शोक जताया है।

By Babita kashyapEdited By: Published: Fri, 10 Jan 2020 03:35 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jan 2020 06:45 PM (IST)
Odisha: नहीं रहे पूर्व सांसद गोपीनाथ गजपति नारायण देव
Odisha: नहीं रहे पूर्व सांसद गोपीनाथ गजपति नारायण देव

भुवनेश्वर, जेएनएन। पूर्व लोकसभा सांसद तथा पार्लाखेमुंडी के महाराज गोपीनाथ गजपति नारायण देव का आज सुबह के समय भुवनेश्वर स्थित एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है, वह 76 वर्ष के थे। उनके निधन के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोपीनाथ गजपति का निधन उड़ीसा के लिए बहुत बड़ी क्षति है। इस दुखद घड़ी में शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए मुख्यमंत्री ने उनकी आत्मा की सद्गति की कामना की है। 

loksabha election banner

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी शोक प्रकट किया है। केंद्र मंत्री ने कहा है कि स्वतंत्र उत्कल प्रदेश गठन से लेकर उड़िया भाषा साहित्य एवं संस्कृति के विकास के लिए उनका एवं उनके परिवार का योगदान अतुलनीय है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वैजयंत पंडा ने भी दुख प्रकट किया है। वहीं दूसरी तरफ दिवंगत पारला महाराज को श्रद्धांजलि देते हुए आज से शुरू होने वाले गणपति उत्सव को भी रद कर दिया गया है।

 पालनखेमुंडी महाराजा के निधन की खबर सामने आते ही उनके चाहने वालों की भीड़ अस्पताल में देखी गई। सूचना मिलते ही पुरी के गजपति महाराज दिव्य सिंहदेव ने भी गहरा दुख प्रकट किया है। पुरी गणपति महाराज ने कहा कि पारलाखेमुंडी राज परिवार तथा पंरी राजपरिवार एक ही अंश है। गणपति महाराज ने कहा कि पारला महाराज हमारे दादा थे और ओडिशा के लिए उनका अवदान अतुलनीय है। उन्होंने महाप्रभु श्री जगन्नाथ से उनकी आत्मा की सद्गति की कामना की है। 

राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

ओडिशा के गजपति राजवंश के प्रमुख और पूर्व सांसद गोपीनाथ गजपति नारायण देव का राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उनकी अंतिम शव यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ा।

गोपीनाथ गजपति 1989 में बरहमपुर लोकसभा सीट से कांग्रेश के टिकट पर चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। इसके बाद 1991 में भी वह कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़े और चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। हालांकि 1998 में वह भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े और चुनाव हार गए। इसके बाद से वह राजनीति से संयास ले लिए थे। उनकी बेटी राजकुमारी कल्याण देवी वर्तमान राजनीति में सक्रिय हैं। कुछ दिन पहले ही वह बीजू जनता दल में शामिल हुई हैं।

 कलयुगी बेटे की करतूत, मां की हत्या के बाद शव के टुकड़े कर बेडशीट में बांधे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.