Move to Jagran APP

नवीन सरकार ने बलांगीर के लिए कुछ नहीं किया : प्रधान

प्रभाकरन एवं नांडियन मिलकर ओडिशा को लूट रहे हैं। यह आरोप बलांगीर में आयोजित एक चुनावी सभा में केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने लगाया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Apr 2019 09:50 PM (IST)Updated: Sun, 14 Apr 2019 06:37 AM (IST)
नवीन सरकार ने बलांगीर के लिए कुछ नहीं किया : प्रधान
नवीन सरकार ने बलांगीर के लिए कुछ नहीं किया : प्रधान

जासं, भुवनेश्वर : प्रभाकरन एवं नांडियन मिलकर ओडिशा को लूट रहे हैं। यह आरोप बलांगीर में आयोजित एक चुनावी सभा में केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने नवीन पटनायक सरकार पर लगाया है। किसान समस्या, जलसिचाई, नियुक्ति आदि प्रसंग को उठाते हुए प्रधान ने नवीन सरकार पर सीधा हमला बोला। प्रधान ने कहा कि बलांगीर के लोगों के लिए नवीन ने कुछ भी नहीं किया है। जिले के युवकों के लिए रोजगार देने में यह सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। लोगों को शुद्ध पेयजल तक नहीं मिल रहा है। यहां तक कि किसानों के दुख भी वह समझ नहीं पा रहे हैं। चिटफंड एवं खदान भ्रष्टाचार के पैसे से गणतंत्र को खरीदने का दुस्साहस कर रहे हैं। प्रधान ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर बलांगीर को स्मार्ट शहर बनाया जाएगा।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.