गृहमंत्री राजनाथ आज ओडिशा में, 23 को मोदी आएंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर ओडिशा के दौरे पर आएंगे। वह 23 अप्रैल को केंद्रपाड़ा एवं बालेश्वर में भाजपा के विजय संकल्प समावेश में भाग लेंगे।
By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Apr 2019 10:49 PM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 06:45 AM (IST)
जासं, भुवनेश्वर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर ओडिशा के दौरे पर आएंगे। वह 23 अप्रैल को केंद्रपाड़ा एवं बालेश्वर में भाजपा के विजय संकल्प समावेश में भाग लेंगे। भाजपा के राज्य प्रवक्ता गोलक महापात्र ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 19 अप्रैल को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ओडिशा आ रहे हैं। सिंह मयूरभंज, नयागढ़, कटक शहर में सभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री मुक्तार अब्बास नकवी 20 अप्रैल को ओडिशा आएंगे। नकवी केंद्रपाड़ा संसदीय क्षेत्र के केंद्रपाड़ा, सालेपुर एवं भद्रक लोकसभा क्षेत्र में सभाएं करेंगे। मुस्लिम बहुल इन तीनों क्षेत्रों में मुक्तार भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें