Move to Jagran APP

ओडिशा में 16 नेताओं व मंत्रियों पर फेंके गए अंडे

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को विधानसभा में एक प्रश्न के जवाब में बताया कि ओडिशा में अब तक 16 नेताओं और मंत्रियों पर अंडे फेंके जा चुके हैं।

By Babita KashyapEdited By: Published: Wed, 13 Sep 2017 12:57 PM (IST)Updated: Wed, 13 Sep 2017 12:58 PM (IST)
ओडिशा में 16 नेताओं व मंत्रियों पर फेंके गए अंडे
ओडिशा में 16 नेताओं व मंत्रियों पर फेंके गए अंडे

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, ओडिशा की सियासत बदरंग होती जा रही है। यहां नेताओं और मंत्रियों पर अंडे फेंकने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को विधानसभा में एक प्रश्न के जवाब में बताया कि ओडिशा में अब तक 16 नेताओं और मंत्रियों पर अंडे फेंके जा चुके हैं।

loksabha election banner

इस करतूत को अंजाम देने वालों की सूची में सत्ताधारी पार्टी बीजद के अलावा कांग्रेस और भाजपा भी शामिल है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने यह जानकारी विधानसभा में भाजपा के विधायक दिलीप राय के एक सवाल के जवाब में दी। बताया कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ केंद्रीय मंत्रियों व अन्य नेताओं पर 16 बार अंडे फेंकने की घटना हो चुकी है।

एक ऐसी ही घटना में बीजद के सांसद बैजयंत पंडा के सिर पर अंडा लग गया था। मुख्यमंत्री ने सदन को बताया कि अंडा फेंकने की 16 घटनाओं में 89 राजनीतिक कार्यकर्ता गिरफ्तार किए गए। सांसद बैजयंत पंडा पर अंडा फेंकने के मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तार नहीं हुई है। उल्लेखनीय है कि सांसद पंडा ने ट्वीट कर कहा था कि अंडा के साथ उन पर पत्थर भी फेंका गया था। वर्ष 2014 में इस तरह की कोई घटना नहीं हुई थी। 2015 में दो घटनाएं, वर्ष 2016 में 12 घटनाएं और 2017 में दो घटनाएं हुई हैं।    

यह भी पढ़ें: नवीन को नींद में भी दिखाई दे रहा है कमल : अमित शाह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.