सीधे हो सकता है मेयर, पौर अध्यक्ष एवं एनएसी अध्यक्ष पद पर चुनाव
नगर निगम के मेयर, पौर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा एनएसी अध्यक्ष को अब सीधे तौर पर मतद
By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 04:42 PM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 04:42 PM (IST)
जासं, भुवनेश्वर : नगर निगम के मेयर, पौर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा एनएसी अध्यक्ष को अब सीधे तौर पर मतदाता चयन कर सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह निर्णय गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में ली गई है। इससे पहले परोक्ष तौर पर मेयर, पौर अध्यक्ष एवं एनएसी अध्यक्ष का चुनाव होता था। अब उपाध्यक्ष एवं डिप्टी मेयर के लिए भी प्रत्यक्ष चुनाव किया जाएगा। इस संबंध में कानून संशोधन के लिए बहुत जल्द विधानसभा में आने की बात सामने आई है। इससे अध्यक्ष एवं मेयर चुनाव में पारदर्शिता आने की बात सरकार ¨चतन कर रही है। इसके अलावा ओड़िआ भाषा को सरकारी भाषा की मान्यता क्षेत्र में रहे दंडविधान में भी संशोधन किए जाने की बात सूत्रों से पता चली है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें