नेताजी का पराक्रम युवा पीढ़ी को सदियों तक प्रेरित करता रहेगा: धर्मेन्द्र प्रधान
Subhash Chandra Bose Jayanti 202 नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जन्मस्थान ओडिआ बाजार जानकीनाथ भवन पहुंच केन्द्र मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान बोले या। देश की आजादी के लिए उनका संघर्ष त्याग बलिदान एवं संस्कार युवा पीढ़ी को सदियों तक प्रेरित करती रहेगा।
भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। नेताजी सुभाष चन्द्र बोष की 125वीं जयंती के मौके पर उनके जन्म स्थान कटक ओडिआ बाजार जानकीनाथ भवन पहुंचकर केन्द्र मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने नेताजी की प्रतिमूर्ति पर माल्यार्पण किया। प्रधान ने इस अवसर पर नेताजी को याद करते हुए कहा कि देश को आजाद कराने में नेताजी का बहमूल्य योगदान है, तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा वाला नेताजी का नारा देश के लिए प्रेरणा का काम किया। देश की आजादी के लिए उनका संघर्ष, त्याग, बलिदान एवं संस्कार युवा पीढ़ी को सदियों तक प्रेरित करती रहेगी। नेताजी के बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज के दिन को पराक्रम दिवस के रूप में नामित किया है। ऐसे में आज इस दिवस को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने से हमारी युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी। नेताजी की प्रतिमूर्ति पर माल्यार्पण कर आज मैं खुद को धन्य मान रहा हूं। नेताजी के संघर्ष, बलिदान, त्याग की गाथा को आगे को बढ़ाने के लिए इस साल से नेताजी की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में पालन करने के लिए भारत सरकार ने निर्णय लिया है। इससे आगामी शताब्दी शताब्दी तक नेताजी के संघर्ष, त्याग एवं बलिदान तथा उनकी विचारधारा को लोगों को प्रेरित करती रहेगी।
केन्द्र मंत्री ने इस अवसर पर वीर सुरेन्द्र साय को उनकी जयंती पर याद करते हुए उनकी वीरता का वर्णन किया। इसके साथ ही केन्द्र मंत्री स्व. पद्मश्री डी.प्रकाश राव के कटक बक्सी बाजार स्थित आवास पर पहुंचे और उनके परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। केन्द्र मंत्री ने कहा कि डी. प्रकाश राव समाज सेवा करने के सफल उदाहरण थे। अपने संचित धन से असहाय की सेवा करने वाले स्व. राव को प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी ने सर्वोच्च सममान पद्मश्री से सम्मानित किया था। स्व. राव सदैव ओडिशा वासियों के लिए प्रेरणा के स्रोत रहेंगे।