Move to Jagran APP

केंद्रीय मंत्री प्रधान ने कहा- फूट गया है मुख्यमंत्री का मटका

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने राज्य की नवीन पटनायक सरकार पर तीखा हमला बोला है।

By Edited By: Published: Fri, 05 Oct 2018 05:22 PM (IST)Updated: Sat, 06 Oct 2018 12:05 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री प्रधान ने कहा- फूट गया है मुख्यमंत्री का मटका
केंद्रीय मंत्री प्रधान ने कहा- फूट गया है मुख्यमंत्री का मटका

भुवनेश्वर, जेएनएन। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने राज्य की नवीन पटनायक सरकार पर तीखा हमला बोला है। गुरुवार को अपराह्न राज्य भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में प्रधान ने कहा कि गांधी जयंती से राज्य सरकार ने अपनी खाद्य सुरक्षा योजना शुरू की है। बीते 22 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ओडिशा दौरे में इस संबंध में एक जनसभा में तथ्य रखा था। ओडिशा में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में लाभुकों की संख्या 3 करोड़ 26 लाख है।

loksabha election banner

यह संख्या राज्य सरकार के साथ बातकर केंद्र सरकार ने निर्धारित किया है। इसके बाद राज्य सरकार ने अपनी खाद्य सुरक्षा योजना को शुरू किया है। प्रधान ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री को धन्यवाद दूंगा कि उन्होंने सच्चाई को स्वीकार कर लिया है। कई सालों से एक रुपये किलो चावल राज्य सरकार दे रही है, कहते आ रहे थे। मगर अब वे अपने ही जाल में फंस गए हैं। उनकी बात से ही प्रमाणित हो गया है गरीबों को चावल कौन दे रहा है।

खाद्य सुरक्षा योजना राज्य सरकार की अपनी है तो फिर पहले से लोगों को केंद्रीय योजना में चावल मिलता था, इसे वह स्वीकार कर लिए हैं। प्रधान ने कहा कि मुख्यमंत्री ने भाजपा को खाली मटका कहा था, इससे यह साबित हो रहा है कि खाली मटका कौन है, मुख्यमंत्री जवाब दें। प्रधान ने कहा कि वर्तमान समय में मुख्यमंत्री का मटका फूट गया है। प्रधान ने आरोप लगाया कि बीजद कार्यकर्ताओं को शासक दल विधायक की सिफारिश के आधार पर राज्य की अपनी खाद्य सुरक्षा योजना में शामिल किया गया है।

उल्लेखनीय है कि बीजद अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने विगत 2 अक्टूबर को दल की जनसंपर्क पदयात्रा में केंद्र सरकार पर हमला किया था। कहा था कि भाजपा केंद्र में सरकार बनाने से पहले ओडिशावासियों से जो वादा किया था वह आज तक पूरा नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री ने भाजपा को खाली मटका बताते हुए कड़ी समालोचना की थी, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रधान ने उपरोक्त बातें कही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.