Coronavirus Odisha Update: ओडिशा में दिन-प्रतिदिन तेज होती कोरोना की रफ्तार, सामने आये 4180 नए मरीज
Odisha Coronavirus News Update ओडिशा में 4180 नए संक्रमितों की पहचान होने के बाद राज्य में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1 लाख 71 हजार 341 तक पहुंच चुका है।
भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा में दिन-प्रतिदिन कोरोना संक्रमण की रफ्तार में तेजी आ रही है। हर दिन की तरह आज भी 4180 नए संक्रमित की पहचान हुई है और 13 संक्रमित मरीज की मौत हुई है। आज संक्रमित पाए गए मरीजों में से 2466 क्वारंटाइन सेंटर से हैं जबकि 1714 स्थानीय लोग संक्रमित हुए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख 71 हजार 341 तक पहुंच गई है।
खुर्दा में सर्वाधिक 688 नए संक्रमित मरीज
राज्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आज भी खुर्दा जिले से 688 नए संक्रमित मरीज की पहचान हुई है। इसके अलावा अनुगुल जिले से 155, बालेश्वर जिले से 133, बरगड़ जिले से 100, भद्रक जिले से 81, बलांगीर जिले से 73, बौद्ध जिले से 56, कटक जिले से 492, देवगड़ जिले से 10, ढेंकानाल जिले से 67, गजपति जिले से 25, गंजाम जिले से 58, जगतसिंहपुर जिले से 123, जाजपुर जिले से 184, झारसुगुड़ा जिले से 83, कालाहांडी जिले से 67, कंधमाल जिले से 77, केन्द्रापड़ा जिले से 121, केन्दुझर जिले से 73, कोरापुट जिले से 99, मालकानगिरी जिले से 53, मयूरभंज जिले से 163, नवरंगपुर जिले से 73, नयागड़ जिले से 54, नुआपड़ा जिले से 54, पुरी जिले से 166, रायगड़ा जिले से 160, सम्बलपुर जिले से 127, सोनपुर जिले से 62, सुन्दरगड़ जिले से 166 नए संक्रमित मरीज की पहचान हुई है। इसके अलावा बाहर से आने वाले 337 लोग भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।
13 लोगों की हुई मौत
राज्य स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आज कोरोना से प्रदेश में 13 लोगों की मौत हुई है। इन्हें मिलाकर प्रदेश में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 682 तक पहुंच गई है। कोरोना से आज जिन 13 लोगों की जान गई है उसमें बरगड़ जिले से 1, बलांगीर जिले से 1, मयूरभंज जिले से 1, कटक जिले से 1, गजपति जिले से 1, कंधमाल जिले से 1 मरीज शामिल है। इसके अलावा भुवनेश्वर से 1, खुर्दा जिले से 2, केन्द्रापड़ा जिले से 2, पुरी जिले से 2 संक्रमित मरीज की जान आज कोरोना से गई है।