Coronavirus Odisha Update: ओडिशा में 1.92 लाख पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा, 4237 नए मरीजों की पुष्टि
Odisha Coronavirus News Update ओडिशा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब 1 लाख 92 हजार 548 तक पहुंच चुकी है बुधवार को 4237 नए मामले सामने आये और एक दिन में रिकार्ड 15 संक्रमित मरीजों की मौत दर्ज की गयी।
भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 4237 नए मामले सामने आने के साथ ही एक दिन में रिकार्ड 15 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसी के साथ प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख 92 हजार 548 हो गई है जबकि कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 736 तक पहुंच गई है। नए संक्रमित मरीजों में 2485 क्वारंटाइन से हैं जबकि 1752 स्थानीय लोग संक्रमित पाए गए हैं।
4237 नए मरीज
राज्य सूचना एवं जन संपर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक नए संक्रमित 4237 मरीजों में से खुर्दा जिले से सर्वाधिक 647 मरीज हैं जबकि कटक जिले से 577 लोग संक्रमित पाए घए हैं। इसके अलावा पुरी जिले से 219, झारसुगुड़ा जिले से 205, जाजपुर जिले से 201 एवं जगतसिंहपुर जिले से 173 नए संक्रमित मरीज की पहचान हुई है। इसके अलावा अनुगुल जिले से 110, बालेश्वर जिले से 161, बरगड़ जिले से 121, भद्रक जिले से 136, बलांगीर जिले से 67, बौद्ध जिले से 43, देवगड़ जिले से 22, ढेंकानाल जिले से 70, गजपति जिले से 42, गंजाम जिले से 71, कालाहांडी जिले से 57, कंधमाल जिले से 55, केन्द्रापड़ा जिले से 148, केन्दुझर जिले से 42, कोरापुट जिले से 89, मालकानगिरी जिले से 44, मयूरभंज जिले से 139, नवरंगपुर जिले से 50, नयागड़ जिले से 50, नुआपड़ा जिले से 115, रायगड़ा जिले से 51, सम्बलपुर जिले से 111, सोनपुर जिले से 131, सुन्दरगड़ जिले से 101 नए संक्रमित मरीज की पहचान हुई है।
15 लोगों की मौत
प्रदेश में कोरोना से आज जिन 15 लोगों की मौत हुई है उसमें भुवनेश्वर से 4 लोग हैं, जिनकी उम्र 62, 35, 42 एवं 70 साल है। उसी तरह से पुरी जिले से 2 एवं मयूरभंज जिले से 2 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा कटक, बालेश्वर, नयागड़ एवं नुआपड़ा जिले से 1 संक्रमित मरीज की मौत हुई है। उसी तरह से ढेंकानाल जिले से 1, कंधमाल जिले से 1, मालकानगिरी जिले से 1 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई है।
29 लाख 5 हजार 731 का हुआ कोविड टेस्ट
प्रदेश में अब तक 29 लाख 5 हजार 731 लोगों का कोविड टेस्ट हुआ है। इनमें से 1 लाख 92 हजार 548 लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। हालाकि इन मरीजों में से 1 लाख 53 हजार 213 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं जबकि 38 हजार 546 सक्रिय मामले हैं जिनका विभिन्न कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसी तरह से प्रदेश में अब तक 736 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है।