Move to Jagran APP

Coronavirus Odisha Update: ओडिशा में कम हुई कोरोना की रफ्तार, 6 हजार के नीचे आये नए मामले

Odisha Coronavirus News Update ओडिशा में कोरोना संक्रमण के मामले अब कम होते जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में 6 हजार से कम नए मरीजों की पुष्टि हुई है और 43 लोगों की मौत दर्ज की गई है। इनमें सबसे अधिक मरीज खुर्दा जिले से सामने आये हैं।

By Babita KashyapEdited By: Published: Fri, 11 Jun 2021 02:34 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jun 2021 02:34 PM (IST)
Coronavirus Odisha Update: ओडिशा में कम हुई कोरोना की रफ्तार, 6 हजार के नीचे आये नए मामले
ओडिशा में दैनिक संक्रमण 6 हजार के नीचे आ गया है।

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब धीरे-धीरे कम हो रही है। इसी के तहत आज प्रदेश में दैनिक संक्रमण 6 हजार के नीचे आ गया है। हालांकि आज भी प्रदेश में 43 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। प्रदेश में आज 5235 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं।

loksabha election banner

राज्य सूचना ए​वं जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आज संक्रमित पाए गए 5235 नए मरीजों में 2957 क्वारेनटाइन से हैं जबकि 2278 स्थानीय लोग संक्रमित हुए हैं। इसमें खुर्दा जिले से सर्वाधिक 726 मरीज हैं जबकि कटक जिले से 557, अनुगुल जिले से 277, बालेश्वर जिले से 320, बरगड़ जिले से 118, भद्रक जिले से 217, बलांगीर जिले से 41, बौद्ध जिले से 83, देवगड़ जिले से 14, ढेंकानाल जिले से 137, गजपति जिले से 23, गंजाम जिले से 77, जाजपुर जिले से 394, जगतसिंहपुर जिले से 148, झारसुगुड़ा जिले से 27, कालाहांडी जिले से 48, कंधमाल जिले से 37, केन्द्रापड़ा जिले से 237, केन्दुझर जिले से 115, कोरापुट जिले से 127, मालकानगिरी जिले से 58, मयूरभंज जिले से 285, नवरंगपुर जिले से 186, नयागड़ जिले से 132, नुआपड़ा जिले से 13, पुरी जिले से 234, रायगड़ा जिले से 129, सम्बलपुर जिले से 66, सुवर्णपुर जिले से 34, सुन्दरगड़ जिले से 251 लोग संक्रमित मिले हैं। 

उसी तरह से स्टेटपुल में 124 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आज 43 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसमें खुर्दा जिले से सर्वाधिक 5, अनुगुल जिले से 4, बरगड़ जिले से 4, सुन्दरगड़ जिले से 4, कटक जिले से 4 संक्रमित मरीज की मौत हुई है। बौद्ध जिले से 3, कालाहांडी जिले से 3 एवं बालेश्वर जिले से 2, गंजाम जिले से 2, केन्द्रापपड़ा जिले से 2, झारसुगुड़ा जिले से 2, रायगड़ा जिले से 2, पुरी जिले से 2 लोगों की कोरोना से जान गई है। उसी तरह से ढेंकानाल जिले से 1, कंधमाल जिले से 1, नयागड़ जिले से 1, सम्बलपुर जिले से 1 संक्रमित मरीज की मौत हुई है।

गौरतलब है कि 5235 नए मामले के साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 8 लाख 42 हजार 461 हो गई है। इनमें से 7 लाख 72 हजार 972 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 66 हजार 226 सक्रिय मामले हैं। 43 मौत को साथ मृतकों की संख्या 3210 हो गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.