Move to Jagran APP

Coronavirus Odisha Update: ओडिशा में 4 हजार के नीचे आया दैनिक संक्रमण, 42 लोगों की मौत

Odisha Coronavirus News Update ओडिशा में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3405 मामले सामने आये हैं और 42 संक्रमितों की मौत दर्ज की गई है। नए संक्रमित 3405 मरीजों में से 1942 क्वारेनटाइन से हैं जबकि 1463 स्थानीय लोग संक्रमित हुए हैं।

By Babita KashyapEdited By: Published: Tue, 15 Jun 2021 11:06 AM (IST)Updated: Tue, 15 Jun 2021 11:06 AM (IST)
Coronavirus Odisha Update: ओडिशा में 4 हजार के नीचे आया दैनिक संक्रमण, 42 लोगों की मौत
ओडिशा में दैनिक संक्रमण घटकर आज 4 हजार के नीचे आ गया है।

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। राज्य में दैनिक संक्रमण घटकर आज 4 हजार के नीचे आ गया है। जानकारी के अनुसार प्रदेश में आज 3405 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं हालांकि आज भी कोरोना से 42 लोगों की मौत हो गई है। राज्य सूचना ए​वं जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक नए संक्रमित 3405 मरीजों में से 1942 क्वारेनटाइन से हैं जबकि 1463 स्थानीय लोग संक्रमित हुए हैं। खुर्दा जिले से आज भी सर्वाधिक 500 मरीज संक्रमित मिले हैं।

loksabha election banner

इसके अलावा अनुगुल जिले से 183 लोग पाजिटिव मिले हैं जबकि बालेश्वर जिले से 296, बरगड़ जिले से 66, भद्रक जिले से 179, बलांगीर जिले से 18, बौद्ध जिले से 59, कटक जिले से 230, देवगड़ जिले से 23, ढेंकानाल जिले से 54, गजपति जिले से 58, गंजाम जिले से 36, जगतसिंहपुर जिले से 129, जाजपुर जिले से 391, झारसुगुड़ा जिले से 9, कालाहांडी जिले से 54, कंधमाल जिले से 55, केन्द्रापड़ा जिले से 73, केन्दुझर जिले से 89, कोरापुट जिले से 63, मालकानगिरी जिले से 72, मयूरभंज जिले से 187, नवरंगपुर जिले से 83, नयागड़ जिले से 97, नुआपड़ा जिले से 28, पुरी जिले से 141, रायगड़ा जिले से 45, सम्बलपुर जिले से 38, सुवर्णपुर जिले से 25, सुन्दरगड़ जिले से 48, तथा स्टेटपुल में 76 लोग संक्रमित मिले हैं।

राज्य स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में आज 42 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसमें कटक जिले से 4, झारसुगुड़ा जिले से 4, खुर्दा जिले से 4, पुरी जिले से 4, बरगड़ जिले से 3, जगतसिंहपुर जिले से 3, कालाहांडी जिले से 3, रायगड़ा जिले से 3, गंजाम जिले से 2, केन्दुझर जिले से 2, मालकानगिरी जिले से 2 तथा सुन्दरगड़ जिले से 2 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा बालेश्वर जिले से 1, बलांगीर जिले से 1, देवगड़ जिले से 1, केन्द्रापड़ा जिले से 1, नुआपड़ा जिले से 1, सम्बलपुर जिले से 1 संक्रमित मरीज की मौत हुई है।

गौरतलब है कि 3405 नए मामले के साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 8 लाख 59 हजार 52 तक पहुंच गई है। हालांकि इसमें से 8 लाख 4 हजार 981 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। प्रदेश में 51 हजार 104 सक्रिय मामले हैं। उसी तरह से आज हुई 42 लोगों की मृत्यु के साथ प्रदेश में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 3388 तक पहुंच गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.