Coronavirus Odisha Update: ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 7395 नए मामले, 40 मरीजों की मौत
Odisha Coronavirus News Update ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 7395 नए मामले सामने आये हैं और 40 संक्रमितों की मौत दर्ज की गई है। खुर्दा जिले से सर्वाधिक 1069 कटक जिले से 868 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि जाजपुर जिले से 516 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा में कोरोना संक्रमण के आज 7395 नए मामले सामने आए हैं जबकि 40 संकमित मरीजों की मौत हो गई है। नए संक्रमित मरीजों में 4 हजार 169 क्वारेनटाइन से लोग संक्रमित मिले हैं जबकि 3 हजार 226 स्थानीय लोग संक्रमित हुए हैं। आज खुर्दा जिले से सर्वाधिक 1069, कटक जिले से 868 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि जाजपुर जिले से 516 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
राज्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अनुगुल जिले से 443, बालेश्वर जिले से 285, बरगड़ जिले से 171, भद्रक जिले से 238, बलांगीर जिले से 81, बौद्ध जिले से 133, कटक जिले से 868, देवगड़ जिले से 57, ढेंकानाल जिले से 81, गजपति जिले से 52, गंजाम जिले से 69, जगतसिंहपुर जिले से 288, जाजपुर जिले से 516, झारसुगुड़ा जिले से 66, कंधमाल जिले से 76, केन्दापड़ा जिले से 341, केन्दुझर जिले से 158, कोरापुट जिले से 161, मालकानगिरी जिले से 110, मयूरभंज जिले से 384, नवरंगपुर जिले से 196, नयागड़ जिले से 243, नुआपड़ा जिले से 22, पुरी जिले से 356, रायगड़ा जिले से 125, सम्बलपुर जिले से 137, सोनपुर जिले से 91, सुन्दरगड़ जिले से 267 तथा स्टेटपुल में 145 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
गौरतलब है कि राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 8 लाख 6 हजार 94 तक पहुंच गई है। हालांकि इसमें से 7 लाख 24 हजार 402 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं जबकि 78 हजार 687 सक्रिय मामले हैं जिनका इलाज चल रहा है। उसी तरह से कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 2952 हो गई है।