Coronavirus Odisha Update: ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 1247 नए मामले, 13 की मौत
Odisha Coronavirus News Update ओडिशा में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 1247 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 2 लाख 83 हजार 942 तक पहुंच चुका है। अब तक 1272 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है।
भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 1247 नए संक्रमित मरीज सामने आने के साथ ही 13 लोगों की मौत हुई है। नए संक्रमित मरीजों में 729 क्वारंटाइन सेंटर से हैं जबकि 518 स्थानीय लोग संक्रमित पाए गए हैं।
राज्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अनुगुल जिले से 69, बालेश्वर जिले से 23, बरगड़ जिले से 32, भद्रक जिले से 7, बलांगीर जिले से 68, बौद्ध जिले से 37, कटक जिले से 105, देवगड़ जिले से 16, ढेंकानाल जिले से 40, गंजाम जिले से 17, जगतसिंहपुर जिले से 54, जाजपुर जिले से 32, झारसुगुड़ा जिले से 35, कालाहांडी जिले से 40, कंधमाल जिले से 11, केन्द्रापड़ा जिले से 49, केन्दुझर जिले से 41, खुर्दा जिले से 206, कोरापुट जिले से 26, मालकानगिरी जिले से 11, मयूरभंज जिले से 71, नवरंगपुर जिले से 12, नयागड़ जिले से 14, नुआपड़ा जिल से 38, पुरी जिले से 22, रायगड़ा जिले से 4, सम्बलपुर जिले से 24, सोनपुर जिले से 18, सुन्दरगड़ जिले से 96, स्टेट पोल में 29 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।
राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को 13 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इन्हें मिलाकर प्रदेश में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 1272 हो गई है। आज खुर्दा जिले से 4, नुआपड़ा जिले से 3, झारसुगुड़ा जिले से 2, केन्दुझर जिले से 2, सुन्दरगड़ जिले से 1, मालकानगिरी जिले से 1 संक्रमित मरीज की मौत हुई है।
गौतलब है कि प्रदेश में अब तक 2 लाख 83 हजार 942 लोग से संक्रमित पाए गए हैं। इसमें से 1272 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2 लाख 66 हजार 105 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान समय में 16 हजार 512 सक्रिय मामले हैं जिनका विभिन्न कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है।