ओडिशा के मुख्यमंत्री ने coronavirus पोर्टल में बहन का नाम किया पंजीकृत, विदेश से लौटी हैं गीता
विदेश से लौटने वालों के लिए सरकार द्वारा बनायी गई पोर्टल में अपनी बड़ी बहन गीता मेहेटा का नाम मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पंजीकृत किया है। यह जानकारी खुद CM नवीन पटनायक ने दी।
भुवनेश्वर, जेएनएन। राज्य सरकार के निर्देश के मुताबिक विदेश से लौटने वालों के लिए सरकार द्वारा बनायी गई पोर्टल में अपनी बड़ी बहन गीता मेहेटा का नाम मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पंजीकृत किया है। यह जानकारी खुद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्वीट के जरिए दी है। विदेश से लौटी बड़ी बहन गीता मेहेटा का नाम राज्य सरकार की तरफ से जारी कोविड-19 पोर्टल में पंजीकृत करने के साथ नवीन पटनायक ने लोगों से भी सरकार के निर्देश का पालन करने को अनुरोध किया है।
राज्यवासियों से अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि विदेश से ओड़िशा आने वाले व्यक्ति अपना एवं अपने परिवार वालों तथा रिश्तेदारों के नाम को पंजीकृत कराएं। इससे ओड़िशा में कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने में मदद मिलेगी। एक दिन पहले ही पुरी के गजपति महाराज दिव्य सिंहदेव ने अमेरिका से लौटने के बाद अपनी मर्जी से राज्य सरकार के निर्देश का अनुपालन करते हुए अपना एवं अपने परिवार का पंजीकरण कराया था। उसी तरह से आईएएस विनिल कृष्णा ने भी विदेश से लौटने के बाद अपने नाम का पंजीकरण कराया था।
यहां उल्लेखनीय है कि पुरी के गजपति महाराज दिव्य सिंहदेव अब 14 दिन के लिए क्वाराटाइन अर्थात डाक्टरों की निगरानी में रह रहे हैं। वह स्वस्थ थे मगर सरकार के दिशा निर्देश के मुताबिक आन लाइन पोर्टल में अपने नाम का पंजीकरण कराने के साथ भुवनेश्वर स्थित घर में डाक्टरों की निगरानी में हैं। उसी तरह से विदेश से लौटने वाले आईएएस विनिल कृष्णा एवं योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष संजय दासवर्मा के बेटे अपने घर में डाक्टरों की निगरानी में हैं।