Odisha Weather Update : राज्य में शीत लहर का प्रकोप, नौ शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे; फुलबाणी में गिरे पाले
अधिकांश शहरों का न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री के बीच रिकार्ड किया गया। कटक शहर का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री खिसक गया तथा भुवनेश्वर का तापमान 13.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने ठंडी हवाओं के चलने के फलस्वरुप आगे भी तापमान में गिरावट की आँशका जताई है।
भुवनेश्वर, जेएनएन। उच्च-चाप का प्रभाव हटने से राज्यभर में रात के तापमान में 4 से 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। वही आंतरिक क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड अनुभव की जा रही है। मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के 9 शहरें में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकार्ड किया गया। वहीं, फुलबाणी में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेलसियस दर्ज करने के साथ पाले गिरने की भी सुचना मिली है । साथ ही कोरापुट में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री, बलांगीर में 9.4 डिग्री, भवानीपटना में 9.2 डिग्री, केंदुझर में 9.5 डिग्री, झारसुगुडा में 7.4 डिग्री, बारिपदा में 8.5 डिग्री, अनुगुल में 8.6 डिग्री, दारिंगबाड़ी में 9.0 डिग्री दर्ज किया गया।
वहीं, अधिकांश शहरों का न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री के बीच रिकार्ड किया गया। कटक शहर का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री तक खिसक गया तथा भुवनेश्वर का तापमान 13.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने ठंडी हवाओं के चलने के फलस्वरुप आगे भी तापमान में गिरावट की आँशका जताई है। साथ ही अगले 24 घंटों मे विभाग ने मयुरभंज, अनुगुल, झारसुगुड़ा, बरगड़, ढेंकानाल, व सुंदरगड़ जिले में ठंड के बढ़ने की आंशका देखते हुए आरेंज वार्निग जारी की है। वहीं, कोरापुट, कंधमाल, बालेश्वर, कटक, केंदुझर, बौध, सोनपुर, कलाहांडी, नुआपड़ा, व देवगड़ जिले में येलो वार्निग जारी की। मौसम विभाग के पुर्वानुमान के अनुसार राज्य में ठंड का प्रकोप 23 तारिख तक बढ़ सकता है जिससे पारे की 1 से 2 डिग्री नीचे खिसके की उम्मीद है।