Move to Jagran APP

...और जीवंत हुआ कोणार्क सूर्य मंदिर

ओडिशा के गौरवमयी इतिहास को विश्व दरबार में पहुंचाने के साथ यह प्रोजेक्ट देश-दुनिया के पर्यटकों को पसंद आएगा।

By Babita KashyapEdited By: Published: Mon, 11 Sep 2017 12:31 PM (IST)Updated: Mon, 11 Sep 2017 12:31 PM (IST)
...और जीवंत हुआ कोणार्क सूर्य मंदिर
...और जीवंत हुआ कोणार्क सूर्य मंदिर

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ऐतिहासिक कोणार्क सूर्य मंदिर परिसर में बहुप्रतीक्षित आलोक एवं ध्वनि प्रोजेक्ट का उद्घाटन मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को किया। ध्वनि एवं प्रकाश के माध्यम से सूर्य मंदिर का पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व बताने के लिए तीन कलाकारों कबीर बेदी, शेखर सुमन और विजय महापात्रा ने आवाज दी है।

loksabha election banner

इस मौके पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि सूर्य मंदिर परिसर के पूर्व एवं दक्षिण कोण में खुले आकाश के नीचे हिंदी, ओडिय़ा एवं अंग्रेजी भाषा में दर्शकों को शांब पुराण, कोणार्क मंदिर निर्माण, सूर्य पूजा के साथ ओडिशा के इतिहास के बारे में जानकारी मिलेगी।  राज्य एवं केंद्र सरकार के संयुक्त प्रयास से इस प्रोजेक्ट पर 6.45 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। ओडिशा के गौरवमयी इतिहास को विश्व दरबार में पहुंचाने के साथ यह प्रोजेक्ट देश-दुनिया के पर्यटकों को पसंद आएगा।

उल्लेखनीय है कि सूर्य मंदिर को यूनेस्को से विश्व धरोहर का दर्जा प्राप्त है। लेकिन दरकती ईंटे, झर-झर गिरता मसाला रखरखाव में लापरवाही का प्रमाण है। इस ढांचे को बचाए रखने का जिम्मा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने उठाया है। इस ढांचे की ठीक से देखभाल न किए जाने से यह दर्जा छिनने का खतरा उत्पन्न हो गया है। आलोक एवं ध्वनि प्रोजेक्ट के उद्घाटन के अवसर पर पर्यटन मंत्री अशोक चन्द्र पंडा, राजस्व मंत्री महेश्वर महांती, पंचायतीराज मंत्री प्रदीप महारथी, नीमपड़ा के विधायक समीर रंजन दास, सांसद डॉ. कुलमणि सामल, ओडिशा पर्यटन निदेशक नितिन भानूदास जावले, संस्कृति सचिव मनोरंजन पाणीग्राही, पुरी के जिलाधीश अरविन्द अग्रवाल प्रमुख उपस्थित थे।

पीसीसी के साथ एआइसीसी में भी बदलाव की जरूरत कुल्लू, संवाद सहयोगी मुख्यमंत्री वीरभद्र

सिंह ने कहा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआइसीसी) के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस समिति (पीसीसी) को भी सोच व कार्यकारिणी में बदलाव लाना चाहिए।

मर्जी से किसी को चयनित करने से पार्टी के इतिहास व संस्कृति को नुकसान हो रहा है। निरमंड व आनी खंड में नियमों के खिलाफ कांग्रेस समितियां बनाई गई हैं। पार्टी अपने संविधान को भूल चुकी है, यही वजह है कि कांग्रेस में पदाधिकारियों का चुनाव नहीं हो रहा है। पार्टी अपने मूल भाव से भटक गई है। नेताओं के विभिन्न दिशाओं में चलने से पार्टी को नुकसान हो रहा है। कांग्रेस में पहले ब्लॉक से लेकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी तक चुनाव होता था, लेकिन अब ऐसी व्यवस्था नहीं है। चुनाव न होना ही पार्टी के कमजोर होने का कारण है। वह रविवार को कुल्लू जिले के निरमंड में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

बकौल, वीरभद्र सिंह, विरोधी क्या कह रहे हैं इससे उन्हें कोई लेना-देना नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह कांग्रेस समिति अध्यक्ष के रूप में चार बार चयनित हुए तथा चुनाव से पूर्व दोबारा कांग्रेस हाईकमान की ओर से नामित किए गए। उन्होंने कहा कि अब ऐसा प्रतीत होता है कि कांग्रेस में पार्टी के आदर्श व संविधान को भुलाया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा, पहले खंडस्तर से अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यकारी समितियों तक सदस्यों को चुना जाता था, लेकिन अब पार्टी इस पथ से भटक रही है। खंड कांग्रेस सदस्यों को भी प्रदेश कांग्रेस समिति कार्यालय की ओर से नामित किया जा रहा है। युवाओं को पार्टी में प्राथमिकता देनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा, कांग्रेस विकास के दम पर वोट मांगती है। इस मौके पर मुख्य संसदीय सचिव नंदलाल, विधायक खूब राम, पूर्व सांसद प्रतिर्भा ंसह, मल्कफेड के निदेशक मंडल के सदस्य कुलवंत कश्यप सहित अन्य मौजूद रहे।

समय पर काम न करने वाले ठेकेदार नपेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्धारित समय में काम न करने वाले ठेकेदार पांच साल के लिए ब्लैकलिस्ट घोषित किए जाएंगे। निर्माण कार्यों में किसी भी तरह का विलंब सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे परियोजनाओं की लागत बढ़ती है और लोगों के पैसे की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें: यहां दिया जलाना है तो लाए ब्रांडेड घी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.