Move to Jagran APP

भ्रष्टाचार रोकने आगे आएं युवा: मुख्यमंत्री

भ्रष्टाचार रोकने के लिए हम सभी को जागरूक होना होगा। विशेषकर राज्य के युवाओं को भ्रष्टाचार निवारण के लिए संघर्ष करना होगा।

By Edited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 09:41 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 11:19 AM (IST)
भ्रष्टाचार रोकने आगे आएं युवा: मुख्यमंत्री
भ्रष्टाचार रोकने आगे आएं युवा: मुख्यमंत्री

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। भ्रष्टाचार रोकने के लिए हम सभी को जागरूक होना होगा। विशेषकर युवा वर्ग को भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करना चाहिए। भ्रष्टाचार को खत्म कर ही स्वस्थ समाज का गठन किया जा सकता है। यह बात मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को राजधानी में आयोजित भ्रष्टाचार निवारण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने सतर्कता विभाग के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि विभाग की ओर से भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी का परिणाम है कि वर्ष 2018 में अब तक 287 मामले सतर्कता विभाग ने दर्ज किए हैं। इसमें 413 अधिकारियों को पकड़ा गया है जिनमें 37 अधिकारी तो प्रथम श्रेणी के अधिकारी हैं, 33 द्वितीय श्रेणी के, 238 तृतीय श्रेणी के तथा 12 चतुर्थ वर्ग के कर्मचारी शामिल हैं। ये आंकड़े सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ सोच को परिलक्षित करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त राज्य के लिए सभी को जागरूक होकर आगे आना होगा तभी हम भावी पीढ़ी को स्वस्थ समाज में जीने का माहौल दे पाएंगे। इस अवसर पर सतर्कता विभाग के निदेशक देवाशीष पाणीग्राही, मुख्य सचिव आदित्य प्रसाद पाढ़ी, सतर्कता विभाग के डीआइजी संजय कुमार कौशल प्रमुख उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.