Move to Jagran APP

पचास करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं मुख्यमंत्री

वर्ष 2016-17 में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की ओर से अपनी संपत्ति के संदर्भ में दिए गए तथ्य से यह जानकारी सामने आई है।

By Babita KashyapEdited By: Published: Wed, 04 Oct 2017 11:26 AM (IST)Updated: Wed, 04 Oct 2017 02:32 PM (IST)
पचास करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं मुख्यमंत्री
पचास करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं मुख्यमंत्री

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक 50 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। मुख्यमंत्री के पास कोई दामी गाड़ी नहीं है। वर्ष 1980 मॉडल की एक पुरानी एंबेस्डार कार है। उनके बैंक खाते में 24 लाख 50 हजार रुपये तथा नई दिल्ली में घर व भुवनेश्वर में नवीन निवास उनका हिस्सा है। ये सभी संपत्ति उन्होंने खुद नहीं बनाई है, बल्कि उत्तराधिकारी केतौर पर उन्हें मिली है। वर्ष 2015 मार्च में नवीन पटनायक ने अपनी बड़ी बहन गीता मेहेटा से 15 लाख रुपये उधार लाए हैं।

loksabha election banner

वर्ष 2016-17 में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की ओर से अपनी संपत्ति के संदर्भ में दिए गए तथ्य से यह जानकारी सामने आई है। हालांकि नवीन पटनायक के मंत्रिमंडल में अधिकांश मंत्री करोड़पति हैं। इसमें प्रदीप महारथी के परिवार की संपत्ति 6 साल में तीन गुना बढ़ कर 4 करोड़ 10 लाख रुपये हो गई है। महारथी की खुद की संपत्ति 2 करोड़ 75 लाख रुपये है। उनकी पत्नी शिक्षिका हैं, जिनकी संपत्ति 1 करोड़ 33 लाख रुपये है।

मुख्यमंत्री के कैबिनेट में अन्य करोड़पति मंत्री में महेश्वर महांती हैं, जिनकी पत्नी के नाम पर पहले तीन बसें थीं, अब चार हो गई हैं। हालांकि इसकेलिए उन्होंने बैंक से कर्ज लिया है। मंत्री दामोदर राउत एवं विजयश्री राउतराय भी नवीन पटनायक के मंत्रिमंडल में करोड़पति मंत्री हैं।

यह भी पढ़ें: बीजद के पूर्व विधायक अशोक पाणीग्राही भाजपा में शामिल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.