Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने फिर उठायी ओड़िशा को विशेष राज्य देने की मांग

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि ओड़िशा को विशेष राज्य मिले यह हमारा हक है।

By BabitaEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 02:32 PM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 02:32 PM (IST)
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने फिर उठायी ओड़िशा को विशेष राज्य देने की मांग
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने फिर उठायी ओड़िशा को विशेष राज्य देने की मांग

भुवनेश्वर, जेएनएन। ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक बार फिर ओड़िशा को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को उठाकर आगामी 2019 आम चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी पर सीधे हमला बोला है। स्थानीय लक्ष्मीसागर स्थित हल्दी पड़िया (मैदान) में शुक्रवार को बीजद की तरफ से आयोजित जनसंपर्क पदयात्रा कार्यक्रम में भाग लेते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि ओड़िशा को विशेष राज्य मिले यह हमारा हक है। इसके लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

loksabha election banner

भारतीय जनतापार्टी एवं बीजू जनता दल की संयुक्त सरकार ओड़िशा में चल रही थी तब हम मिलकर ओड़िशा को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के 2014 के आम चुनाव इस्तेहार में भी ओड़िशा को विशेष राज्य देने की बात उल्लेख की गई थी, मगर कुर्सी मिलने के बाद भाजपा इसे भूल गई है। 2019 आम चुनाव में लोग भाजपा को याद दिलाएंगे। भारतीय जनता पार्टी ने ओड़िशा वासियों के साथ न्याय नहीं किया है। स्वतंत्र राज्य का दर्जा मिलने के बाद ओड़िशा में रोजगार बढ़ेगा, लोगों को नियुक्ति मिलेगी। इस जनसंपर्क पदयात्रा में बीजद के विधायक, भुवनेश्वर के मेयर, सभी कार्पोरेटर के साथ 10 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया था। 

वहीं दूसरी तरफ राज्य भारतीय जनता पार्टी के राज्य अध्यक्ष बसंत पंडा ने मुख्यमंत्री को जवाब दिया है। बसंत पंडा ने कहा है कि एक तरफ ओड़िशा सरकार विकास की बात कर रही है, दुसरी तरफ यह सरकार लोगों को खाद्य एवं स्वास्थ्य जैसी केन्द्र की महत्वाकांक्षी योजना से वंचित रख रही है। केन्द्र सरकार जो अनुदान दे रही है, उसे नवीन सरकार खर्च नहीं कर पा रही है, पैसा वापस जा रहा है। चुनाव सामने है तो घड़ियाली आंसू बहा रही है। प्रधानमंत्री ए​वं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बार-बार ओड़िशा आकर सरकार से हिसाब मांगते हैं, मगर यह सरकार एक बार भी हिसाब नहीं दे पाती है। 

वहीं कांग्रेस ने कहा है कि भाजपा एवं कांग्रेस दोनों झूठ की राजनीति करते हैं। लोगों से झूठ बोलते हैं और झूठे आश्वासन देते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.