ओडिशा में छह नए थाना और 905 पुलिस पदों को मंजूरी
ओडिशा में और छह नए पुलिस थाने और 905 पुलिस पद के लिए मुख्यमंत्री नवीन नवीन पटनायक ने शुक्रवार को अनुमति दी है।
जासं, भुवनेश्वर (ओडिशा): ओडिशा में और छह नए पुलिस थाने और 905 पुलिस पद के लिए मुख्यमंत्री नवीन नवीन पटनायक ने शुक्रवार को अनुमति दी है। राज्य में छह नए थानों की सीमा निर्धारण किए जाने के बाद ये कार्यकारी होंगे। खंडगिरी, अनुगुल, टाउन थाना, झारसुगुड़ा टाउन थाना, भंजनगर थाना, भद्रक ग्रामांचल थाना एवं तिहिड़ी थाना की परिसीमा को तोड़कर ये छह नए थाने बनाए जाएंगे। इसके साथ ही ओडिशा पुलिस विभाग में 905 पुलिस पदों को भी मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंजूरी दी है। इससे प्रदेश के 220 थाना एवं छहआउटपोस्ट को मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को युक्तीकरण प्रक्रिया के तहत ओडिशा के सभी पुलिस थाना में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने को निर्देश दिया है। राज्य में अपराध को कम करने के लिए एवं नागरिक केंद्रित सेवा शुरू करने के लिए युक्तीकरण प्रक्रिया को सरकार ने अनुमति दी है।