Rishi Kapoor death: ऋषि कपूर के निधन पर ओडिशा के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल ने जताया शोक
Rishi Kapoor death बालीवुुुड अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक व राज्यपाल प्रो.गणेशी लाल ने गहरा दुख व्यकत किया।
भुवनेश्वर, जेएनएन। बालीवुुुड के प्रसिद्ध अभिनेता ऋषि कपूर के निधन की खबर जानने के ओडिशा के राज्यपाल प्रो.गणेशी लाल एवं मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पंडा आदि ने शोक प्रकट किया है। राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल ने कहा है कि ऋषि कपूर का निधन भारतीय सिनेमा के लिए बड़ी क्षति है। भारतीय सिनेमा ने एक प्रख्यात अभिनेता को खो दिया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने शोक संदेश में कहा है कि ऋषि कपूर ने कई स्मरणीय फिल्म के साथ अपने अभिनय की छाप छोड़कर इस दुनिया को अलविदा कह दी है।
गौरतलब है कि मुंबई स्थित सार एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में आज लोकप्रिय अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया है। मृत्यु के समय उनकी उम्र 67 साल थी। ऋषि कपूर पहले से कैंसर रोग से पीड़ित थे। बुधवार को श्वास लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां आज उनका निधन हो गया है।
ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार
बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार मुंबई के मरीन लाइन स्थित चंदनवाड़ी श्मशान घाट में किया जाएगा। हालांकि लॉकडाउन के चलते पुलिस विभाग ने कम से कम लोगों को एकत्र होने की अपील की है। परिवार का बेटी रिद्धिमा का इंतज़ार है।
ऋषि का आखिरी ट्वीट
ऋषि कपूर दुनिया का अलविदा करने से पहले अपने आखिरी ट्वीट में लोगों से एक साथ रहने की अपील करके गये हैं। ट्वीट के माध्यम से उन्होंने कोरोना योद्धाओं पर हो रहे हमले की निंदा की लोगों से अपील की कि कोरोना वायरस युद्ध को एक साथ जीतना होगा।
परिवार ने कहा, हंसते-हंसते हुए अलविदा
ऋषि कपूर के परिवार की ओर से उनके निधन की आधिकारिक सूचना भी दे दी गई है। ऑफ़िशियल स्टेटमेंट के अनुसार, ऋषि कपूर ने वीरवार को सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर इस दुनिया को अलविदा कहा। इसमें बताया गया कि ऋषि कपूर पिछले दो साल से leukemia बीमारी से पीड़ित थे। उन्होंने हंसते हुए दुनिया को अलविदा कहा है इस बयान में लोगों से अपील की गयी है कि लॉकडाउन के नियमों का पालन करें और भीड़ इकट्ठा ना होने दें।
LIVE Coronavirus Maharashtra: महाराष्ट्र में अब तक 9915 लोग संक्रमित, 432 की मौत