कैंप कोर्ट के जरिए विचाराधीन कैदियों की रिहाई
ओडिशा की जेलाें में विचाराधीन कैदी जमानत पर रिहा किए जा रहे हैं, अब तक 1557 कैदियों को जमानत दे दी गई है।
By Edited By: Published: Thu, 01 Nov 2018 04:35 PM (IST)Updated: Thu, 01 Nov 2018 04:35 PM (IST)
भुवनेश्वर, जेएनएन। वकीलों के कार्यबंद आंदोलन के बीच राज्य के विभिन्न जेलों में कैंप कोर्ट लगाकर विचाराधीन कैदियों को जमानत दी जा रही है। अब तक कुल 1557 विचाराधीन कैदियों को जमानत दी गई है। सबसे अधिक 593 विचाराधीन कैदी चौद्धार जेल से रिहा किए गए हैं। इसी तरह, महिला निकेतन से 11 विचाराधीन महिला कैदियों की रिहाई हुई है। पूरे प्रदेश में कुल 87 जेल हैं, इनमें 5 सर्किल जेल एवं एक महिला नारी बंदी निकेतन शामिल है।
पिछले दिनों रिपोर्ट आई थी कि राज्य की जेलों में क्षमता से कई गुना ज्यादा कैदियों को रखा जा रहा है। प्रदेश में पिछले 2 महीने से वकील-पुलिस विवाद के कारण वकील आंदोलन पर हैं जिसका सीधा असर विचाराधीन कैदियों पर पड़ रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कैंप कोर्ट के जरिए मामलों का निपटारा करने का निर्णय लिया गया। कैंप कोर्ट के जरिए अब तक सबसे अधिक रिहाई चौद्धार सर्किल जेल से हुई है। संबलपुर सर्किल जेल के अधीन 14 कैंप कोर्ट के जरिए 222 कैदियों की रिहाई हुई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें