Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री ने तिर्तोलवासियों से विकास के लिए मांगा वोट

बीजू जनता दल सुप्रीमो सह मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी उप चुनाव प्रचार में उतर गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 06:19 AM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 06:19 AM (IST)
मुख्यमंत्री ने तिर्तोलवासियों से विकास के लिए मांगा वोट
मुख्यमंत्री ने तिर्तोलवासियों से विकास के लिए मांगा वोट

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : बीजू जनता दल सुप्रीमो सह मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी उप चुनाव प्रचार में उतर गए हैं। बुधवार को तिर्तोल विधानसभा क्षेत्र के लोगों को वर्चुअल संबोधन में मुख्यमंत्री ने बीजद उम्मीदवार को विकास के लिए जिताने का अनुरोध किया। बीजद उम्मीदवार विजय शंकर दास के पक्ष में प्रचार करते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में राज्य ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। तिर्तोल विधानसभा क्षेत्र के लोग बीजू परिवार के साथ हैं और आगामी दिनों में भी बीजू जनता दल के प्रति समर्थन करते रहेंगे। जन कल्याण राज्य की परिकल्पना के साथ ओडिशा ने उल्लेखनीय प्रगति की है। आपका समर्थन ही बीजद को कार्य करने के लिए प्रेरणा देती है। पूर्व विधायक विष्णु दास अब हम लोगों के बीच नहीं हैं, जो दुखदायक है। मुख्यमंत्री ने तिर्तोल वासियों से विकास के लिए बीजद उम्मीदवार को वोट देने की अपील की। इसी तरह राज्य मिशन शक्ति की सफलता को बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए अच्छा काम कर रही हैं। राज्य में महिलाओं के विकास की धारा आगे भी जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के मुकाबले में प्रदेश ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी ओडिशा की प्रशंसा की है। मुख्यमंत्री का यह संबोधन तिर्तोल के लोगों को प्रभावित करेगा और लोग विकास के लिए बीजद को वोट करने की बात बीजद के नेताओं ने कही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.