Move to Jagran APP

बीजू पक्का घर को लेकर बीजद पर भाजपा का हमला

राज्य सरकार द्वारा आगामी तीन साल के अंदर सभी घरों को पक्का घर में तब्दील करने की घोषणा पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया की है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Feb 2020 11:36 PM (IST)Updated: Tue, 11 Feb 2020 06:17 AM (IST)
बीजू पक्का घर को लेकर बीजद पर भाजपा का हमला
बीजू पक्का घर को लेकर बीजद पर भाजपा का हमला

संसू, भुवनेश्वर : राज्य सरकार द्वारा आगामी तीन साल के अंदर सभी घरों को पक्का घर में तब्दील करने की घोषणा पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया की है। भाजपा के साधारण संपादक पृथ्वीराज हरिचंदन ने सरकार को टारगेट करते हुए सवाल किया है कि किस आधार पर 20 लाख पक्का घर की आवश्यकता दर्शायी गई है। जब हिताधिकारियों की सूची ही नहीं बनी तो सरकार कैसे दावा कर सकती है कि 20 लाख लोगों को आगामी मार्च में वर्क ऑर्डर दिया जाएगा।

loksabha election banner

भाजपा नेता ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना का नाम बदलकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। अगर ऐसा होता है तो हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले जो 27 लाख 49 हजार 616 लाभुकों की सूची बनाई थी। उनमें कई अयोग्य लाभुक थे जिससे सूची को संशोधित करना पड़ा। नई सूची में 13 लाख 65 हजार 25 लोगों का नाम है जबकि सरकार घोषणा कर रही है कि 20 लाख लोगों को पक्का घर का वर्क ऑर्डर दिया जाएगा। उनहोंने सरकार से पूरी सूची को सार्वजनिक करने और किस योजना में कितने पक्के घर बनाए जाएंगे, इसे स्पष्ट करने की मांग की।

वहीं, भाजपा के इस आरोप पर बीजद की प्रवक्ता स्मिता पात्र ने कहा कि राज्य सरकार नहीं अपितु भाजपा लोगों को गुमराह कर रही है। केंद्र सरकार राज्य की विभिन्न योजनाओं की सराहना कर उसे पुरस्कार प्रदान कर रही है, जबकि प्रदेश में भाजपा उसका विरोध कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.