नवीन सरकार के खिलाफ गरजे भाजपाई
राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा कृषक मोच
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा कृषक मोर्चा ने मोर्चा खोल दिया है। कृषक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसानों के हितों के लिए केंद्र सरकार की ओर से कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। लेकिन राज्य सरकार की लापरवाही के चलते इसका लाभ किसानों को नहीं मिल रहा है।
जिसके चलते किसान परेशान हैं। समस्या के समाधान की मांग करते हुए राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया।
सौंपे गए ज्ञापन में धान मंडी, ग्रामीण बाजार एवं कृषक बाजार में मौलिक समस्याओं जैसे स्वच्छता, पेयजल एवं छत वाले चबूतरे की मरम्मत के लिए तुरंत कदम उठाए जाने का उल्लेख है। ओडिशा में मिल मालिक, जिला प्रशासन, सत्तारूढ़ दल के बीच गठजोड़ के कारण धान मंडी में किसानों का शोषण कर कृत्रिम उपाय से धान की अभावी बिक्री का जा रही है। धान समेत सब्जी, मूंग, उड़द व दलहन की अभावी बिक्री हो रही है। केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य किसानों को नहीं दिया जा रहा है। उक्त मांगों को लेकर भाजपा कृषक मोर्चा की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष समीर महंती, राज्य सचिव लेखाश्री सामंत¨सहार, जिला अध्यक्ष हरेकृष्ण खुंटिया की उपस्थिति में राज्य कृषक मोर्चा के उपाध्यक्ष दिलीप कुमार स्वाईं, सचिव ¨लगराज बारिक, खुर्दा जिला कृषक मोर्चा के अध्यक्ष अनंत चरण प्रधान, महासचिव सुदर्शन जेना, अधिराज नायक, बसंत नायक समेत काफी संख्या में कृषक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विरोध -प्रदर्शन किया।