पीएमजी चौक पर भाजपा किसान मोर्चा का प्रदर्शन
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : किसानों को उनके उत्पादों की सही कीमत न मिलने के प्रतिवाद में
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर :
किसानों को उनके उत्पादों की सही कीमत न मिलने के प्रतिवाद में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने राज्य विधानसभा के सामने पीएमजी चौक पर प्रदर्शन किया। रैली निकालकर व सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसान मोर्चा के सदस्य मास्टर कैंटीन चौक पहुंचे। यहां पर मोर्चा के सदस्यों विभिन्न साग व सब्जियों को फेंकते हुए उस पर दूध गिराकर अपने गुस्से का इजहार किया। किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं का कहना था कि किसानों को उनके उत्पादन का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। वहीं कोल्डस्टोरेज खोलने की भी मांग की गई। मोर्चा के इस प्रदर्शन के बाद सड़के पूरी तरह से सब्जियों से पट गई। इस दौरान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नवीन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मोर्चा के नेताओं ने कहा कि नवीन पटनायक सरकार किसान विरोधी है। किसानों के लिए सरकार द्वारा ठोस नीति न बनाए जाने से आज किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है।