बदहाल कानून व्यवस्था के खिलाफ गरजे भाजपाई
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : बिगड़ती कानून व्यवस्था, बदहाल स्वास्थ्य सेवा, किसानों को बीमा सहयोग एवं
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : बिगड़ती कानून व्यवस्था, बदहाल स्वास्थ्य सेवा, किसानों को बीमा सहयोग एवं विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे भ्रष्टाचार की जाच जैसे 10 सूत्री मागों को लेकर खुर्दा में भाजपाइयों ने विरोध- प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ता खुर्दा जिलाधीश कार्यालय में घुसने का प्रयास किए जिसकी वजह से वहां कुछ समय के लिए उत्तेजक स्थिति हो गई थी। पुलिस के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की धक्का- मुक्की भी हुई। प्रदर्शन के बाद भाजपा नेताओं ने जिलाधीश को एक मांगपत्र सौंपा। भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जेना के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में राज्य महासचिव पृथ्वीराज हरिचंदन, चिलिका विधायक विभूति भूषण हरिचंदन व खुर्दा के पूर्व विधायक जीतू मित्र सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे। इस दौरान भाजपा नेताओं ने सूबे की नवीन सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा कि राज्य में दिन- प्रतिदिन कानून व्यवस्था लचर होती जा रही है। जबकि स्वास्थ्य सेवा बदहाल है और किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि आगामी दिनों में हमारा आंदोलन और जोरदार होगा।