Move to Jagran APP

बीजद के सदस्यता संग्रह अभियान में आधार लिंक अनिवार्य को भाजपा एवं कांग्रेस का विरोध

बीजद सुप्रीमो नवीन पटनायक ने पार्टी की सदस्यता के लिए आधार लिंक अनिवार्य होने की घोषणा की थी जिस पर भाजपा ने अपना ऐतराज जताया है।

By Babita kashyapEdited By: Published: Wed, 04 Sep 2019 07:44 AM (IST)Updated: Wed, 04 Sep 2019 07:44 AM (IST)
बीजद के सदस्यता संग्रह अभियान में आधार लिंक अनिवार्य को भाजपा एवं कांग्रेस का विरोध
बीजद के सदस्यता संग्रह अभियान में आधार लिंक अनिवार्य को भाजपा एवं कांग्रेस का विरोध

भुवनेश्वर, जेएनएन। बीजू जनता दल की तरफ से शुरू किए गए सदस्य संग्रह अभियान में आधार लिंक अनिवार्य करने के के निर्णय का भाजपा ने कड़ा विरोध किया है। विपक्षी भाजपा और कांग्रेस मंगलवार को सत्तारूढ़ बीजू जनता दल की कड़ी आलोचना की है। यहां उल्लेखनीय है कि नवीन पटनायक ने सोमवार को पार्टी की सदस्यता के लिए आधार लिंक अनिवार्य होने की घोषणा की थी, जिस पर भाजपा ने अपना ऐतराज जताया है। 

prime article banner

भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा राज्य उपाध्यक्ष समीर महांती ने कहा है कि हमें पूर्ण विश्वास है कि बीजू जनता दल आधार के नाम पर अब लोगों को धमकाने का काम करेगी। सदस्यता के लिए आधार लिंक अनिवार्य करना बीजद षडयंत्र का षडयंत्र है। हमें यह भी संदेह है कि जिनका वन नेशन वन राशन योजना में नाम नहीं होगा या कट रहा है, इसमें से जो बीजद आधार के सदस्य होंगे, उन्हें वे शामिल करेंगे। भारतीय जनता पार्टी उन्हें ऐसा नहीं करने देगी। समीर महांती ने कहा है कि सुप्रीमकोर्ट ने कहा है कि प्राइवेट संगठन को आधार लिंक नहीं दिया जा सकता है। पार्टी के पास यहा डाटा होने से वह बाहर बेच सकती हैं, यह राज्य एवं राज्य के नागरिक हित के लिए ठीक नहीं है। यह डाटा अन्य कुछ गलत जगहों पर प्रयोग किया जा सकता, जिसके लिए लोगों को जागरूक होने की जरूत है। 

बड़ अखाड़ा मठ को बचाने के लिए 7 राज्यों से जुटे साधु संत: मठ के अन्दर कर रहे हैं भजन कीर्तन

वहीं कांग्रेस कमेटी के पूर्व राज्य अध्यक्ष जयदेव जेना ने आरोप लगाया है कि आधार को पार्टी की सदस्यता के लिए अनिवार्य कर बीजेडी राज्य के लोगों को गिरवी रखने की योजना बना रही है। हालांकि बीजद के उपाध्यक्ष और सदस्यता अभियान ड्राइव कमेटी के संयोजक देबीप्रसाद मिश्रा ने भाजपा एवं काग्रेस के आरोप को सीधे तौर पर खारिज कर दिया है। मिश्रा ने कहा कि आधार नंबर यह सुनिश्चित करेगा कि एक व्यक्ति एक स्थान पर सदस्य है। बीजद नेता सुभाष सिंह ने भी विपक्ष को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह लोगों पर निर्भर है कि उन्हें बीजद की सदस्यता स्वीकार करनी है या नहीं।

ओडिशा की अन्य खबरें पढऩे के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.