भुवनेश्वर, जेएनएन। बीजू जनता दल के सुप्रीमो तथा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सोमवार को पवित्र गणेश पूजा के मौके पर राज्य वासियों को गणेश पूजा की शुभाकामना देने के साथ बीजद के सदस्य संग्रह अभियान का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि हमें खुशी की बात है कि इस पवित्र दिन में हम अपने सदस्य संग्रह अभियान का शुभारंभ कर रहे हैं। बीजू जनता दल ओड़िशा के लोगों का दल है। साढ़े चार करोड़ ओड़िशा के लोग बीजू जनता दल के परिवार हैं। राज्य के प्रत्येक शहर प्रत्येक गांव एवं प्रत्येक घर से बीजू जनता को आशीर्वाद मिला है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सदस्य संग्रह अभियान के जरिए हम एक बार फिर लोगों से मिलेंगे। मां बहनों एवं किसानों से मुलाकात करेंगे। युवाओं से मिलेंगे, सामान्य लोगों से मिलेंगे और उनका आशीर्वाद लेंगे। उनके सुख दुख में शामिल होंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि ओड़िशा के लोगों हमें पूरा सहयोग एवं आशीर्वाद मिलेगा। इससे पहले मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बीजद की कार्यकारिणी बैठक में पार्टी के तमाम सांसद, विधायक, विभिन्न शाखा के सदस्य, जिला अध्यक्ष एवं जिला पर्यवेक्षक को कार्यकर्ताओं से सीधे जुड़ने का भी सुझाव दे चुके हैं। अपने कार्यकर्ता एवं नेताओं को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि है कि आम लोगों की सेवा करना हमारा पहला एजेंडा है और हमें इस पर काम करना होगा। बीजद के आज से शुरू हुए सदस्य संग्रह अभियान में बीजद के कई विधायक, मंत्री व नेता तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ओडिशा की अन्य खबरें पढऩे के लिए यहां क्लिक करें
GaneshChaturthi 2019: क्या आप जानते हैं आजादी की लड़ाई से जुड़ी है महाराष्ट्र के गणेशोत्सव की परंपरा
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
1952 से 2019 तक इन राज्यों के विधानसभा चुनाव की हर जानकारी के लिए क्लिक करें।