Move to Jagran APP

महिला सशक्तीकरण और अहिसा का संदेश पहुंचे जन-जन तक : मुख्यमंत्री

लोकसभा चुनाव में महिलाओं को 33 फीसद आरक्षण देने के मामलें में बीजू जनता दल देश की एकमात्र राजनीतिक पार्टी बनी है यही संदेश लोगों तक पहुंचने की जरूरत है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Sep 2019 03:42 PM (IST)Updated: Sun, 29 Sep 2019 06:36 AM (IST)
महिला सशक्तीकरण और अहिसा का संदेश पहुंचे जन-जन तक : मुख्यमंत्री
महिला सशक्तीकरण और अहिसा का संदेश पहुंचे जन-जन तक : मुख्यमंत्री

संसू, भुवनेश्वर : लोकसभा चुनाव में महिलाओं को 33 फीसद आरक्षण देने के मामलें में बीजू जनता दल (बीजद) देश की एकमात्र राजनीतिक पार्टी बनी है यही संदेश लोगों तक पहुंचने की जरूरत हैं। इसी प्रकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वी जन्मशताब्दी के अवसर पर भारत के संविधान मुखपृष्ठ में अहिसा शब्द को अनुभुक्त करने के लिए दिए गए प्रस्ताव के बारे में लोगों को जानना आवश्यक है।

loksabha election banner

उपरोक्त संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए बीजद अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दलीय पर्यवेक्षक और जिला अध्यक्ष को निदेश दिया है। शुक्रवार को बीजद राज्य में मुख्यालय में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने बीजद के सदस्य संग्रह अभियान एवं आगामी 2 अक्टूबर से प्रस्तावित जनसंपर्क पदयात्रा तैयारियों की समीक्षा की।

बीजद सदस्य संग्रह अभियान के संयोजक सह विधायक देवीप्रसाद मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में समस्त पर्यवेक्षक एवं जिला अध्यक्षों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री ने कहा कि वे ग्रास रूट तक जाकर लोगों को बीजद के सदस्य बनाने के साथ संगठन को मजबूत करें एवं जनसंपर्क पदयात्रा में सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों से लोगों को अवगत कराएं। बीजद के उपसभापति प्रसन्न आचार्य के साथ अन्य पर्यवेक्षक और जिला अध्यक्षों ने भी बैठक में अपने विचार रखे। बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में अमर प्रसाद सतपति, प्रमिला मलिक, प्रताप केसरी देव, नलिनी प्रधान, ऊषा देवी, महेश्वर महांती सहित मंत्री अशोक चंद्र पंडा, प्रेमानंद नायक एवं विधायक प्रणब प्रकाश दास प्रमुख शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.