धान मूल्य के लिए बीजद का दिल्ली कूच
धान का सर्वनिम्न सहायक मूल्य 2930 रुपये करने एवं किसानों की अन्य सम
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : धान का सर्वनिम्न सहायक मूल्य 2930 रुपये करने एवं किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर राज्य की बीजू जनता दल (बीजद) सरकार ने केंद्र सरकार के खिलाफ सीधे तौर पर मोर्चा खोल दिया है। इसके तहत बीजू किसान जनता दल के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम आठ जनवरी को संसद के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने दल के तमाम मंत्री, सांसद, विधायक, नेता व सैकड़ों कार्यकर्ता नई दिल्ली के लिए कूच कर गए हैं। राज्य के कानून मंत्री सह बीजू किसान जनता दल के महासचिव प्रताप जेना की अगुवाई में पूर्व मंत्री देवी प्रसाद मिश्र, संजय दास वर्मा, विधायक प्रियदर्शी मिश्र समेत प्रणव प्रकाश दास आदि बीजद के सैकड़ों नेता व कार्यकर्ता शनिवार की रात भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन से एक विशेष ट्रेन से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए।
दिल्ली जाने से पूर्व बीजद के तमाम नेता व कार्यकर्ता विधानसभा परिसर में मौजूद महात्मा गांधी की प्रतिमूर्ति के पास एकत्रित हुए। यहां बीजू जनता दल के अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने महात्मा गांधी की प्रतिमूíत पर माल्यार्पण करने के साथ इन सभी को दिल्ली के लिए रवाना किया। इस मौके पर बीजू किसान जनता दल के महासचिव प्रताप जेना ने कहा कि राज्य के किसानों की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा बार-बार अनुरोध किए जाने के बावजूद केंद्र सरकार धान का सर्वनिम्न मूल्य बढ़ाने समेत अन्य मांगों की अनदेखी कर रही है। ऐसे में किसान हित के लिए आंदोलन ही अब एकमात्र विकल्प है।
ये सभी बीजद नेता व कार्यकर्ता सात जनवरी को दिल्ली पहुंचने के बाद आठ जनवरी को संसद के समक्ष विरोध-प्रदर्शन एवं धरना देंगे। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी इस धरना में शामिल होंगे। धरना के बाद मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि दल राष्ट्रपति रामनाथ को¨वद से मुलाकात कर उन्हें मांगपत्र प्रदान करेगा।