Move to Jagran APP

Odisha: पटाखा फोड़ने की बजाय संगठन मजबूत करने पर दें ध्यान: अमित शाह

Amit Shah In Odisha. अमित शाह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता यदि एक मन एवं एक प्रण लेकर काम करेंगे तो फिर ओडिशा में निश्चित रूप से भाजपा की सरकार बनेगी।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Sun, 01 Mar 2020 11:35 AM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2020 11:35 AM (IST)
Odisha: पटाखा फोड़ने की बजाय संगठन मजबूत करने पर दें ध्यान: अमित शाह
Odisha: पटाखा फोड़ने की बजाय संगठन मजबूत करने पर दें ध्यान: अमित शाह

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Amit Shah In Odisha. दो दिवसीय दौरे पर ओडिशा आए गृहमंत्री और पूर्व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को पार्टी नेताओं को सलाह दी कि विभिन्न कार्यक्रमों में पुष्प गुच्छ देने या फिर पटाखा फोड़ने जैसे कार्य के प्रति ध्यान देने के बजाय संगठन को मजबूत करने पर ध्यान दें।

loksabha election banner

शाह ने शनिवार को यहां भाजपा के सांसद, विधायक, पराजित उम्मीदवारों एवं जिला अध्यक्षों के साथ पार्टी मुख्यालय में बैठक की। उन्होंने कहा कि ओडिशा में 37 हजार बूथों को मजबूत करने के लिए दिशानिर्देश दिया गया है। जहां संगठन कमजोर है, वहां पर इसे मजबूत करने की रणनीति बनाई जा रही है। ओडिशा में 23 हजार बूथ पर अभी हमें अधिक मेहनत करने की जरूरत है। कार्यकर्ता यदि एक मन एवं एक प्रण लेकर काम करेंगे तो फिर ओडिशा में निश्चित रूप से भाजपा की सरकार बनेगी।

सामूहिक विकास से ही देश की प्रगति

शाह ने कहा कि ओडिशा में खदान संपदा भरपूर है। विकास के लिए यहां बहुत अधिक कुछ नहीं करना है। यहां स्वत: विकास होगा। सामूहिक विकास से ही देश की प्रगति होगी। ओडिशा के विकास के लिए राज्य एवं केंद्र सरकार को मिलकर काम करना होगा।

श्रीजगन्नाथ पुरी में पूजा-अर्चना

इससे पूर्व उन्होंने श्रीक्षेत्र धाम पुरी में श्रीजगन्नाथ की पूजा-अर्चना की। इसके बाद भुवनेश्वर लौटकर महाप्रभु श्रीलिंगराज का भी दर्शन-पूजन किया। गृहमंत्री के साथ तीन केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, प्रताप षाड़ंगी एवं प्रहलाद सिंह पटेल भी शामिल थे।

सीएए से किसी की नहीं जाएगी नागरिकता : अमित शाह

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में भाजपा की ओर से नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में आयोजित जनसभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि सीएए को लेकर लोगों को किसी प्रकार से आशंकित होने की जरूरत नहीं है। इस दौरान गृहमंत्री शाह ने केंद्र सरकार की विभिन्न उपलब्धियों को गिनाने के साथ भारत की अर्थव्यवस्था को 2024 तक 5 ट्रिलियन तक पहुंचाने का भी भरोसा दिया।सीएए को लेकर हो रहे बवाल पर गृहमंत्री शाह ने सीधे तौर पर विरोधी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि इस कानून को लेकर विरोधी दल लोगों में भ्रांति फैलाने के साथ देश में दंगा फैलाने का काम कर रहे हैं, मगर प्रधानमंत्री मोदी जी ने मानव रक्षण का काम किया है।

ओडिशा की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.