Move to Jagran APP

Lockdown Extension: लॉकडाउन अवधि बढ़ने के बाद इस राज्‍य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को लेकर बदला निर्देशनामा

Lockdown Extension तीसरे चरण का लॉकडाउन 4 मई से 17 मई तक आगे बढ़ने के बाद ओडिशा सरकार ने कर्मचारियों को दफ्तर आने के लिए जरूरी दिशा निर्देश जारी कियेे है।

By Babita kashyapEdited By: Published: Sun, 03 May 2020 12:22 PM (IST)Updated: Sun, 03 May 2020 12:22 PM (IST)
Lockdown Extension: लॉकडाउन अवधि बढ़ने के बाद इस राज्‍य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को लेकर बदला निर्देशनामा
Lockdown Extension: लॉकडाउन अवधि बढ़ने के बाद इस राज्‍य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को लेकर बदला निर्देशनामा

भुवनेश्‍वर, जेएनएन। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा 17 मई तक लॉकडाउन की अवधि बढ़ाए जाने के बाद राज्य सरकार ने सरकारी दफ्तर को कार्यकारी करने के लिए पहले जो निर्णय लिया था उसमें बदलाव किया है। ओडिशा सरकार का यह नया नियम 4 मई से लागू होगा।

loksabha election banner

 सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी निर्देशनामा के अनुसार क्रिटिकल वर्ग में पहले 11 विभाग को रखा गया था अब इसमें और 4 विभाग को शामिल किया गया है। इस तरह से अब 15 क्रिटिकल विभाग में 50 प्रतिशत कर्मचारी की उपस्थिति को सरकार ने अनिवार्य कर दिया है। इसके अलावा अत्यावश्यक सामग्री एवं सेवा के साथ खदान, कृषि प्रक्रियाकरण, औद्योगिक विकास, वनीकरण एवं रखरखाव, लघु जंगल सामग्री की खरीददारी, पेयजल सामग्री आदि के साथ जुड़े सभी निगम एवं उद्योग में शत प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति के लिए प्रशासनिक विभाग को अनुमति देने के लिए निर्देश दिया गया है। 

  तीसरे चरण का लॉकडाउन 4 मई से 17 मई तक रहेगा। इस अवधि में 15 विभाग को क्रिटिकल एवं अन्य सभी विभाग को आंशिक क्रिटिकल वर्ग में पहचान कर कर्मचारियों को दफ्तर आने के लिए सरकार ने जरूरी दिशा निर्देश जारी कियेे हैंं। पहले ही क्रिटिकल वर्ग में रहने वाले 11 विभाग के साथ वित्त, आबकारी, इस्पात एवं खदान, व्यापार एवं परिवहन विभाग को क्रिटिकल वर्ग में शामिल किया गया है। पहले खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण, सामान्य प्रशासन, गृह निर्माण एवं नगर विकास, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण स्वराष्ट्र विभाग, एसआरसी एवं ओसडमा के साथ कृषि एवं किसान कल्याण, समवाय, मत्स्य एवं पशुपालन, श्रम एवं इएसआई, पंचायतीराज एवं पेयजल विभाग को क्रिटिकल वर्ग में शामिल किया गया था। 

पांच श्रमिकों ने साइकिल से तय की 2400 किमी.की दूरी; सूरत से पहुंचे गंजाम

Lockdown Extension: लॉकडाउन अवधि बढ़ने के बाद इस राज्‍य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को लेकर बदला निर्देशनामा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.