Move to Jagran APP

ओडिशा में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को फांसी की सजा

ओडिशा के केन्दुझर में तीन साल की बच्‍ची से दुष्‍कर्म व हत्या के आरोपी को फांसी की सजा सुनाई गयी है। ये घटना 13 जनवरी 2017 को हुई थी।

By Babita kashyapEdited By: Published: Thu, 19 Dec 2019 03:35 PM (IST)Updated: Thu, 19 Dec 2019 03:35 PM (IST)
ओडिशा में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को फांसी की सजा

भुवनेश्वर, जेएनएन। केन्दुझर जिला दौरा जज की अदालत ने साढ़े तीन साल की बच्‍ची के साथ दुष्कर्म एवं हत्या के आरोपी को गुरुवार को फांसी की सजा सुनाई है। खबर के मुताबिक उक्त दुष्कर्मी युवक जिले के चम्पुआ थाना अन्तर्गत सशांक गांव का रहने वाला है तथा उसका नाम सुनील नायक है।

loksabha election banner

13 जनवरी 2017 को चम्पुआ थाना क्षेत्र में यह अमानवीय घटना हुई थी। अभियुक्त सुनील ने बच्‍ची को घर से बुलाकर पहले उसके साथ दुष्कर्म किया था और फिर बाद में उसकी हत्या कर दी थी। बच्ची  का शव गांव में मौजूद स्कूल के रसोई घर से बरामद हुआ था। इस संदर्भ में परिवार के लोगों द्वारा चंपुआ थाना में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया था। गुरुवार को कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करने के बाद उक्त सजा सुनाए जाने की जानकारी सरकारी वकील गणेश प्रसाद महापात्र ने दी है। वहीं दूसरी तरफ नायक के वकील ने कहा है कि नायक ने दुष्कर्म नहीं किया है। अदालत ने एकतरफा राय दिया है। इसके खिलाफ हम उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।

शादी का झांसा दे दुष्कर्म का आरोपी जवान हिरासत में  

ओडिशा के लहुणीपाड़ा में एक युवती को शादी का झांसा देकर अवैध संबंध रखने एवं बाद में मुकर जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता द्वारा थाने में शिकायत दर्ज करने के बाद आरोपित ने थाने में आत्मसमर्पण किया। पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है। पीड़िता का अारोप है कि कि वह अपनी मौसी के घर गयी थी तभी उसकी दोस्‍ती पुलिस के जवान वीरेन्द्र सामद से हो गयी। उसने पहले उसे प्रेम के जाल में फंसाया और लंबे समय तक उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब उसने शादी के लिए दबाव डाला तो वह मुकर गया। गिरफ्तारी के भय से आरोपित ने थाने में पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया और पुलिस के सामने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया।

 प्रेम संबंधों के कारण आत्महत्या करने वालों में छठे स्थान पर ओडिशा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.