ओडिशा में कोरोना के 4829 नए मामले, 18 साल से कम आयु के 448 बच्चे संक्रमित
Odisha Coronavirus News Updateओडिशा में कोरोना संक्रमण के 4829 नए मामले सामने आये हैं इनमें 18 साल से कम आयु के 448 बच्चे संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 20 हजार 560 तक पहुंच गई है।
भुवनेश्वर , जागरण संवाददाता। ओडिशा में आज कोरोना संक्रमण के 4829 नए मामले आए हैं। इसमें 18 वर्ष से कम उम्र के 448 बच्चे शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में 20560 सक्रिय मामले हो गए हैं। राज्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक खुर्दा जिले में सबसे अधिक 933 ताजा संक्रमण दर्ज किया गया, इसके बाद सुंदरगढ़ जिले में 869 और संबलपुर जिले में 644 मामले सामने आया है।
इसके अलावा अनुगुल जिले से 69, बालेश्वर जिले से 210, बरगढ़ जिले से 84, भद्रक जिले से 69, बलांगीर जिले से 104, बौद्ध जिले से 6, कटक जिले से 401, देवगढ़ जिले से 19, ढेंकनाल जिले से 23, गजपति जिले से 32, गंजाम जिले से 49, जगतसिंहपुर जिले से 46, जाजपुर 66, झारसुगुड़ा जिले से 189, कालाहांडी जिले से 48, कंधमाल जिले से 8, केंद्रपाड़ा जिले से 24, केन्दुझर जिले से 63, कोरापुट जिले से 77, मलकानगिरी जिले से 11, मयूरभंज जिले से 162, नबरंगपुर जिले से 85, नयागढ़ जिले से 24, नुआपाड़ा जिले से 51, पुरी जिले से 130, रायगड़ा जिले से 82, सोनपुर जिले से 32, राज्य पूल से 219 नए संक्रमित मरीज की पहचान हुई है।
गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक 26178973 लोगों का कोविड परीक्षण हुआ है। इसमें से 1075698 लोग पाजिटिव पाए गए हैं। हालांकि इनमें से 1046617 लोग स्वस्थ हो गए है। इसी के साथ प्रदेश में सक्रिय मामले बढ़कर 20560 हो गई है।