Move to Jagran APP

CoronavirusLockdown: विशेष विमान के जरिए ओडिशा से अपने देश भूटान लौटे 26 पर्यटक

CoronavirusLockdown लॉकडाउन के कारण ओडिशा में फंसे 26 पर्यटक विशेष विमान से भूटान के लिए रवाना हो गए।

By Babita kashyapEdited By: Published: Fri, 24 Apr 2020 09:20 AM (IST)Updated: Fri, 24 Apr 2020 11:23 AM (IST)
CoronavirusLockdown: विशेष विमान के जरिए ओडिशा से अपने देश भूटान लौटे 26 पर्यटक
CoronavirusLockdown: विशेष विमान के जरिए ओडिशा से अपने देश भूटान लौटे 26 पर्यटक

भुवनेश्वर, जेएनएन। लॉकडाउन के बाद से ओडिशा में फंसे रहने वाले भूटान के 26 पर्यटक एक विशेष विमान से आज अपने देश लौट गए हैं। रयाल भूटान एयरलाइंस के ड्रक एयर का एक विशेष विमान भूटान के पारो से बंगलौर गया था। यहां फंसे कुछ पर्यटकों को लेकर भुवनेश्वर बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचा। इसी विमान से ओडिशा  में फंसे रहने वाले 26 पर्यटक भूटान के लिए रवाना हो गए। 

loksabha election banner

खबर के मुताबिक इन सभी पर्यटकों का स्वास्थ्य परीक्षण किए जाने का साथ शारीरिक दुराव ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट पर लाया गया था। यहां उल्लेखनीय है कि देश में अन्तर्राष्ट्रीय हवाई सेवा पर 3 मई तक रोक लगाई गई है। भारत में विभिन्न जगहों पर फंसे रहने वाले अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए भूटान की तरफ से भारतीय जहाजरानी मंत्रालय के साथ संपर्क किया गया था, इसके बाद वे अपने नागरिकों को वापस ले गए हैं।

गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पहले मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से 20 उड़ानों से 3,700 विदेशी नागरिकों को उनके देश भेजा गया था। कोरोना संक्रमण के कारण  देश के अंदर सभी वाणिज्यिक यात्री उड़ानों पर रोक लगी हुई है। ऐसे संकट की घड़ी में अन्‍य देश और उनकी हवाई सेवा व दूतावासों की मदद से छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे ने मुंबई से लंदन, अटलांटा, पेरिस, फ्रैंकफर्ट, सिंगापुर, टोक्यो सहित विभिन्‍न देशों में फंसे लोगों को ले जाने वाली 20 उड़ानों को संचालित करने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई। मुंबई हवाईअड्डे पर बोर्डिंग के दौरान की ओर से कोरोना वायरस संक्रमण से संबंधित सरकार द़वारा जारी गाइडलाइन का पूरा पालन किया जा रहा था, विमान में सवार होने तक यात्रियों की सख्‍त स्क्रीनिंग प्रक्रिया की गई। 

 लॉकडाउन के बीच यहां शुरु हुई ऑनलाइन रेसिपी प्रतियोगिता, खोजे जा रहे हैं लुप्‍त व्‍यंजन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.