Move to Jagran APP

आंतरिक सेवा पदक नवाजे जाएंगे ओडिशा के 1709 पुलिस कर्मचारी व अधिकारी

ओडिशा के 1709 पुलिस कर्मचारी एवं अधिकारियों को आंतरिक सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 12:38 AM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 12:38 AM (IST)
आंतरिक सेवा पदक नवाजे जाएंगे ओडिशा के 1709 पुलिस कर्मचारी व अधिकारी
आंतरिक सेवा पदक नवाजे जाएंगे ओडिशा के 1709 पुलिस कर्मचारी व अधिकारी

जासं, भुवनेश्वर : ओडिशा के 1709 पुलिस कर्मचारी एवं अधिकारियों को आंतरिक सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। दो साल तक नक्सल प्रभावित जिलों में काम करने वाले पुलिस कर्मचारियों को यह सम्मान दिया जाएगा। यह जानकारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अभय ने दी है। गृह मंत्रालय की तरफ से यह पदक व्यवस्था शुरू की गई है। इसके साथ ही पदक प्रदान करने के लिए डीजीपी को क्षमता दी गई है। डीजीपी अभय ने इस संदर्भ में ट्वीट करने के साथ पदक पाने के लिए योग्य चुने गए पुलिस कर्मचारी एवं अधिकारियों को अपनी शुभकामना दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.