Move to Jagran APP

ओडिशा: बुजुर्ग पर अमानवीय अत्याचार मामले में दस लोग गिरफ्तार

witchcraft torture case ओडिशा में बुजुर्ग के दांत तोड़ उन्हें विष्ठा खिलाने के मामले में पुलिस ने आज दस लोगों को गिरफ्तार किया है।

By Babita kashyapEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 03:28 PM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 03:28 PM (IST)
ओडिशा: बुजुर्ग पर अमानवीय अत्याचार मामले में दस लोग गिरफ्तार
ओडिशा: बुजुर्ग पर अमानवीय अत्याचार मामले में दस लोग गिरफ्तार

बरहमपुर, प्रेट्र। ओडिशा के गंजाम जिले में अभी कुछ दिन पहले जादू टोने और अंधविश्वास के चलते एक ऐसी अमानवीय घटना को अंजाम दिया गया था, जिसे सुनकर कोई भी शर्मसार हो जाएगा। इस मामले मे पुलिस ने आज दस लोगों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि ये घटना ओडिशा के गंजाम जिले में हुई थी यहां जादू टोने के संदेह में एक 55 वर्ष के बुजुर्ग के जबरन दांत तोड़ उसे विष्ठा खाने पर मजबूर किया गया था। पुलिस के दखल के बाद बुजुर्ग व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया था।

loksabha election banner

दरअसल एक माह के अंदर गोपपुर गांव में एक अनजान बीमारी के चलते चार लोगों की मौत हो गई थी। ऐसे में गांव वालों को संदेह हुआ कि इनकी मौत जादू टोने की वजह से हुई है। इसके बाद उन्होंने वहां एक ओझा को बुलाया और ओझा के कहे अनुसार छह लोगों को पकड़ लिया। 

जिनका नाम योगी दास, राम नाहाक, हरि नाहाक, सनिया नाहाक, योगेन्द्र नाहाक, जुरिया नाहाक है। इसके बाद ग्रामीणों ने इन पर अमानवीय अत्याचार करना शुरू किया। इन छह लोगों के हाथ पैर बांधकर अति निर्दयता पूर्वक पिटाई करने के बाद प्लास के जरिए उनके दांत भी तोड़ दिए गये। इसके पश्चात एक बाल्टी पानी में विष्ठा  (मल) मिलाकर ग्लास में पीने के लिए दी गयी। मना करने पर इन बुजुर्गो की पिटाई की गयी। 

इतने अत्याचार के बाद भी ग्रामीणों का गुस्सा कम नहीं हुआ और सब ने उन्हें गांव के ही एक घर में बंद कर दिया। करीबन दो दिन तक उन्हें उसी घर में विभिन्न प्रकार के कष्ट दिये गये। इसके बाद जब पुलिस को सूचना मिली तो इन छह बुजुर्ग व्यक्तियों को वहां से निकाला गया और इस घटना को अंजाम देने वाले लोगों को गिरफ्तार करने के लिए छापे मारी शुरु कर दी। 

ओडिशा की अन्य खबरें पढऩे के लिए यहां क्लिक करें

ओडिशा में फिर मानवता शर्मसार: बहन के शव को साइकिल पर बांध श्मशान तक पहुंचाया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.