थाना पहुंचा प्रेम-प्रसंग का मामला, प्रेमी गिरफ्तार
जासं भुवनेश्वर पहले प्रेम फिर शारीरिक संबंध और उसके बाद प्रताड़ना। स्टेज से शुरू हु
जासं, भुवनेश्वर : पहले प्रेम, फिर शारीरिक संबंध और उसके बाद प्रताड़ना। स्टेज से शुरू हुई यह प्रेम कहानी अब थाने तक पहुंच गई है। यह घटना ओडिशा के आदिवासी बहुल जिला कंधमाल के जी-उदयगिरी क्षेत्र की है। नाबालिग के आरोप के बाद पुलिस ने धोखेबाज प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक पीड़ित नाबालिग पिता की मृत्यु के बाद मां अन्य एक व्यक्ति के साथ चली गई। इससे नाबालिग एवं उसका भाई पूरी तरह से असहाय हो गए। कोई सहारा नहीं मिलने पर वे अपनी नानी के पास आ गए। हालांकि लड़की अपनी नानी पर बोझ बनना नहीं चाहती थी और रोजगार के लिए नानी का घर छोड़कर गंजाम चली आयी। इसके बाद 2018 में वह हिजिलीकाटू के खोजापाली में मौजूद रोमियो डांस ग्रुप में शामिल हो गई। स्टेज में साथी कलाकार कुना दास के साथ वह कदम से कदम मिलाकर नृत्य करने लगी। यहीं से उनकी प्रेम कहानी शुरू हो गई। दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। विवाह का आश्वासन देकर साथी कलाकार आरोपित शारीरिक संपर्क बनाया। दोनों के बीच सब ठीक-ठाक चल रहा था। प्रेम एवं डांस में समय गुजरने लगा। इस बीच नाबालिग गर्भवती हो गई है। इस संदर्भ में प्रेमी कूना को बताया और शादी करने की जिद करने लगी। गर्भवती होने की बात जानने के बाद कूना शादी करने से साफ मना कर दिया। इस संदर्भ में यदि और किसी को बतायी तो जान से मारने की धमकी भी दिया। जिस जीवन के लिए नाबालिग हिजिलीकाटू छोड़कर जी-उदयगिरी आई थी, अब एक बार फिर उसे अपने जीवन में अंधेरा दिखाई देने लगा। उसने पूरी आपबीती नानी को बतायी। इसके बाद आठ जून को पीड़िता एवं उसकी नानी इस संदर्भ में जी-उदयगिरी थाना में लिखित शिकायत की। पुलिस मामला दर्ज कर अभियुक्त कूना को अब गिरफ्तार कर लिया है।