लिटिल फ्लावर विद्यालय में ज्वॉय ऑफ गि¨वग कार्यक्रम
नगर स्थित लिटिल फ्लावर इंग्लिश मीडियम स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर ज्वाय ऑफ गिविंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जासं, बालेश्वर : नगर स्थित लिटिल फ्लावर इंग्लिश मीडियम स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर ज्वाय ऑफ गिविंग कार्यक्रम आयोजित रहा। इस मौके पर स्कूल परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल बच्चों ने आसपास मुहल्लों में घूमकर पॉलीथिन का प्रयोग न करने के प्रति लोगों को जागरूक किया। साथ ही कमजोर वर्ग के 200 परिवारों के बीच बच्चों द्वारा लाया गया साजो सामान वितरित किया गया। प्राचार्य वी उदय कुमार ने बताया कि पिछले 12 साल से विद्यालय में ज्वाय ऑफ गि¨वग कार्यक्रम के जरिए समाज के कमजोर वर्ग के लोगों की सेवा की जाती है। बच्चे गांधीजी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, शास्त्रीजी आदि महापुरुषों के वेश में लोगों की मदद करने पहुंचते हैं। इस कार्यक्रम में अध्यापिका ¨सधू, उदय कुमार, रंजना घोष, नंदिता दास, हेमलता महांती, शीला घोष आदि शामिल रहे।