बालेश्वर में रिश्वत लेते महिला समेत श्रम कार्यालय के दो कर्मचारी गिरफ्तार
विजिलेंस की टीम ने श्रम कार्यालय के दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Jan 2020 11:49 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2020 06:24 AM (IST)
संसू, बालेश्वर : विजिलेंस की टीम ने श्रम कार्यालय के दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपितों में श्रम कार्यालय का कर्मचारी सत्यव्रत बेहरा एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर मीनाक्षी सिंह शामिल हैं। बताया गया है कि नीलगिरी थाना अंतर्गत कहालिया गांव का राकेश महल श्रमिक ठेकेदार के तौर पर कार्यरत हैं। वह अपना लाइसेंस नवीकरण कराने के लिए श्रम कार्यालय गया था। जहां दोनों आरोपितों ने काम कर देने के एवज में उनसे 3000 रुपये घूस के तौर पर मांगे थे। इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग को मिलने के बाद एसपी संतोष मिश्रा के निर्देशानुसार विभागीय टीम ने श्रम कार्यालय पहुंच पैसे लेते वक्त रंगेहाथ इन दोनों कर्मचारियों को गिरफ्तार किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें