तेल दर वृद्धि नियंत्रण पर सरकार विफल: सांसद
केंद्र सरकार का पेट्रोल-डीजल से नियंत्रण खत्म हो चुका है। इससे पेट्रोल 80
जासं, बालेश्वर : केंद्र सरकार का पेट्रोल-डीजल से नियंत्रण खत्म हो चुका है। इससे पेट्रोल 80 रुपये और डीजल 75 रुपये तक पहुंच गया है। विश्व स्तर पर लागू तेल दर को भारत में भी लागू किया जाना चाहिए। विश्व स्तर पर कच्चे तेल का मूल्य काफी कम है। यह बात बालेश्वर के सांसद रवींद्र कुमार जेना ने कही है। शनिवार को सुबह 10 से 12 बजे तक शहर के विभिन्न पेट्रोल पंप पर बीजद की ओर से पेट्रोल-डीजल दर की हो रही बढ़ोत्तरी के प्रतिवाद में धरना दिया गया। इसमें वरिष्ठ नेता तथागत शतपथी, विधायक जीवन प्रदीप दास, नगरपाल आलोक साहू, बीजद उपाध्यक्ष सत्य रंजन दास के साथ बीजद के कई नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। जागरण से बात करते हुए बीजू युवा जनता दल के राज्य उपाध्यक्ष सत्यरंजन दास ने बताया कि पेट्रोल-डीजल दर बढ़ने के कारण छात्र से लेकर किसान तक परेशान है। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान राज्य के किसी भी जिला में जाएंगे तो उनसे बीजू युवा जनता दल तेल वृद्धि पर सवाल जरूर पूछेगा। तेल के दर हर दिन बढ़ोतरी होने के कारण आम जनता का हाल बेहाल है।