Move to Jagran APP

गोरखपुर में युवक ने महिला मित्र के गले पर ब्लेड से किया हमला, झारखंड से गोरखपुर घूमने आए थे दोनो

झारखंड के बोकारो से अपनी महिला मित्र के साथ गोरखपुर घूमने आए युवक ने अपनी महिला मित्र के गले पर ब्लेड से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Thu, 18 Aug 2022 10:00 PM (IST)Updated: Fri, 19 Aug 2022 07:23 AM (IST)
गोरखपुर में युवक ने महिला मित्र के गले पर ब्लेड से किया हमला, झारखंड से गोरखपुर घूमने आए थे दोनो
पुलिस की गिरफ्त में महिला पर हमला करने वाला आरोपित। - जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। अपनी महिला मित्र के साथ झारखंड के बोकारो से गोरखपुर घूमने आए युवक ने अपनी महिला मित्र के गले पर ब्लेड से हमला कर दिया। युवती की स्थिति गंभीर है। उसे महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपित मनीष कुमार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके उसे जेल भेज दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ब्लेड को बरामद कर लिया है।

loksabha election banner

यह है मामला

मनीष बोकारो सिटी के जोशी कालोनी लकड़ाखन्दा में रहता है। वह मूल रूप से कल्लापूर पिपरा थाना विजयीपुर जिला गोपालगंज बिहार का रहने वाला है। प्रभारी निरीक्षक कैंट शशिभूषण राय ने बताया कि बोकारो की सीमा देवी पत्नी स्व. कृष्णा उपाध्याय अपनी पहचान के मनीष कुमार के साथ गोरखपुर घूमने आई थीं। यहां घूमने के बाद उन्होंने मनीष से घर वापस लौटने की बात की। इसे लेकर दोनों के बीच में विवाद हो गया। इसे लेकर मनीष ने सीमा के गले में ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

गंभीर रूप से घायल हुई महिला

इससे सीमा गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें इलाज के लिए महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने सीमा की बहन की तहरीर पर हत्या के प्रयास के आरोप में मनीष कुमार पर मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। मनीष ने पुलिस को बताया कि वह बोकारो में एक आटा चक्की की दुकान पर काम करता है। दुकान के सामने ही सीमा देवी का घर है। इससे उनके बीच अच्छी जान-पहचान हो गई है।

बोकारो वापस जाने की बात को लेकर हुआ था झगड़ा

दोनों गोरखपुर घूमने आए थे। सीमा ने जब बोकारो वापस जाने की बात कही तो मनीष ने सीमा पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। वह बोकारो जाने से मना करने लगा। इसी विवाद में मनीष ने सीमा के गले पर धारदार ब्लेड से हमला कर दिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.