Move to Jagran APP

द्वारपहरी से पचंबा पहुंची कांग्रेस की गौरव यात्रा

पांचवें दिन गौरव यात्रा द्वारपहरी से पचंबा पहुंची

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 11:11 PM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 11:11 PM (IST)
द्वारपहरी से पचंबा पहुंची कांग्रेस की गौरव यात्रा
द्वारपहरी से पचंबा पहुंची कांग्रेस की गौरव यात्रा

द्वारपहरी से पचंबा पहुंची कांग्रेस की गौरव यात्रा

prime article banner

जासं, गिरिडीह : शनिवार को द्वारपहरी से कांग्रेस की गौरव यात्रा प्रारंभ हुई। चौक पर चरघरा पंचायत के पूर्व मुखिया भागीरथ रविदास, महेंद्र रविदास, लोटो रविदास, भालो रविदास, प्रवीण कुमार, मधु भूषण प्रसाद वर्मा ने जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस की सदस्यता ली। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस पदयात्रा कार्यक्रम से पूरे जिले में कांग्रेस के प्रति लोगों में रुझान बढ़ रहा है। हर दिन रोज नए नए साथी कार्यक्रम के साथ और पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं।

वरिष्ठ नेता सतीश केडिया ने कहा कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जिसका देश की स्वतंत्रता क्या आंदोलन में योगदान है। इस दल का गठन ही देश की आजादी कराने के लिए हुआ था और लाखों कांग्रेस और देश के सिपाहियों ने अपनी जान की कुर्बानी देकर इस आजादी को हासिल किया। कांग्रेस नेता अजय सिन्हा मंटू ने कहा कि यह यात्रा कांग्रेस ने देश के गौरव को पुनः बहाल करने के लिए निकाली है। धनंजय सिंह, वरुण सिंह, मंजू कुमारी, संतोष राय, अशोक विश्वकर्मा, आयुष सिन्हा, मनीष वर्मा, विवेकानंद कुशवाहा, अजय वर्मा, मनोज वर्मा, जुनैद आलम, समीर अंसारी, असगर अंसारी, महशर इमाम, अहमद रजा नूरी, मरगूब आलम, निसार अहमद, परेश नाथ मित्रा, बासुदेव वर्मा, मुरली मंडल, राज किशोर सिंह, निरंजन राय, पूनम वर्मा, नदीम अख्तर, मीरा सिंह, दिनेश विश्वकर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में महिला और युवा मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.