Move to Jagran APP

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुई माता मनसा की पूजा-अर्चना

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुई माता मनसा की पूजा

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Aug 2022 04:02 AM (IST)Updated: Fri, 19 Aug 2022 04:02 AM (IST)
वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुई माता मनसा की पूजा-अर्चना
वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुई माता मनसा की पूजा-अर्चना

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुई माता मनसा की पूजा-अर्चना

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, फतेहपुर (जामताड़ा) : फतेहपुर समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार की देर रात में मां मनसा देवी की पूजा-अर्चना वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ की गई। सुबह से ही भक्तों ने निर्जला व्रत रखकर रात को पवित्र तालाब से कलश भरकर विधिवत मंदिर तक लाया गया। इसके बाद मां मनसा देवी की आराधना की गई। फतेहपुर उपरपाड़ा, गोस्वामी टोला, जोरडीहा, सहित विभिन्न क्षेत्रों में धूमधाम के साथ मां मनसा प्रतिमा स्थापित कर मां मनसा देवी की मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की गई। इसके अलावा कई स्थानों पर रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है। पूजा के एक दिन पहले मंगलवार को महिला व पुरुषों ने तालाब में स्नान कर नियम पूर्वक संजत रखा। लोगों ने अपने-अपने घरों में मां मनसा की प्रतिमा स्थापित कर उसे आकर्षक ढंग से सजाया। तीन दिन तक चलनेवाली इस पूजा में पाठा बलि दी गई तो कई स्थानों में माता की मिष्ठान्न पूजा की गई। मौके पर अरूण मंडल, ममता देवी, सलिल कुमार, अरविंद मंडल, गुरूपद सेन, अशोक सेन, भोला सेन, बैकुंठ सेन, उत्तम सेन आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.